फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Rural Development Minister reviews schemes in Buxar; orders probe into irregularities in the housing scheme

बिहार: बक्सर में ग्रामीण विकास मंत्री ने की योजनाओं की समीक्षा, आवास योजना की गड़बड़ियों की जांच का निर्देश

Wed, 14 Oct 2026 05:21 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 14 Oct 2026 05:21 PM IST
सार

बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार बक्सर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से बात की और विभिन्न योजानाओं की समीक्षा की। मंत्री ने अधिकारियों के आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। 

विज्ञापन
Rural Development Minister reviews schemes in Buxar; orders probe into irregularities in the housing scheme
मंत्री श्रवण कुमार का स्वागत करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने बुधवार को जिला अतिथि गृह में ग्रामीण विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने और विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के विकास के लिए जो काम करना चाहती है, उस दिशा में पदाधिकारी भी बेहतर तरीके से कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, स्वच्छता अभियान, जीविका और जी राम जी योजना सहित विभिन्न योजनाओं में अच्छा काम हो रहा है।
विज्ञापन


समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों में खेल मैदानों और आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों को वास्तविक रूप से मिलना चाहिए और योजनाओं का असर धरातल पर स्पष्ट दिखाई देना चाहिए। जी राम जी योजना के क्रियान्वयन को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए, ताकि इसके तहत होने वाले कार्यों को प्रभावी तरीके से पूरा किया जा सके।
विज्ञापन


पढे़ं: परिवार के सात बच्चे चले गए, अब क्या मांगें?: नाव हादसे में अपनों को खोने वाले पिता का छलका दर्द, बिलखते रहे
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने आवास योजना में सामने आई गड़बड़ियों को गंभीरता से लेते हुए उनकी जांच कराने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही जरूरी है। इसके साथ ही स्वच्छता अभियान को प्रभावी बनाने और ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई से जुड़े कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में जीविका के माध्यम से सुधा दूध उपलब्ध कराने को लेकर भी चर्चा हुई। मंत्री ने ग्रामीण विकास से संबंधित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि विकास योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू करने के लिए अधिकारियों और संबंधित कर्मियों को आपसी समन्वय के साथ काम करना चाहिए। सरकार की प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों का विकास और आम लोगों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed