फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Nephew Kills Uncle in Daylight Shooting After Children’s Dispute

Bihar: भांजे ने दिनदहाड़े मामा को मारी गोली, इलाके में फैली सनसनी; दो बच्चों की लड़ाई में हुई थी कहासुनी

Wed, 01 Apr 2026 05:15 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Wed, 01 Apr 2026 05:15 PM IST
सार

रोहतास जिले के नासरीगंज में बच्चों की मामूली लड़ाई के बाद भांजे ने 60 वर्षीय मामा बैजनाथ सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। मामले में संपत्ति बंटवारे का पुराना विवाद सामने आया है, जिसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है।

विज्ञापन
Bihar Nephew Kills Uncle in Daylight Shooting After Children’s Dispute
बच्चों की लड़ाई भांजे ने मामा को मारी गोली - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिहार के रोहतास जिले के नासरीगंज से बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया। मामला बच्चों की मामूली खेल-खेल में हुई लड़ाई से शुरू हुई थी, लेकिन देखते ही देखते यह इतनी बड़ी घटना में बदल गई कि एक भांजे ने अपने सगे मामा को दिनदहाड़े गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


नासरीगंज थाना क्षेत्र के पडुरी गांव की इस घटना में मृतक की पहचान 60 वर्षीय बैजनाथ सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए और पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। बुधवार सुबह परिवार के दो बच्चों के बीच खेल के दौरान छोटी सी नोकझोंक हो गई। इसी बात को लेकर मामा और भांजे के बीच जमकर कहासुनी हुई और माहौल गरमाता चला गया। भांजे ने आवेश में आकर जान से मारने की धमकी दे डाली। इसके कुछ ही देर बाद, जब बैजनाथ सिंह अपने बेटे के साथ गांव से कहीं निकल रहे थे, तभी डेहरी-बिक्रमगंज मार्ग पर पडुरी चौक के पास भांजे ने उन पर गोली चला दी। गंभीर रूप से घायल बैजनाथ को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


ससुराल में घर जमाई बनकर रह रहे थे बैजनाथ
जानकारी के अनुसार, बैजनाथ सिंह शादी के बाद से ही ससुराल में घर जमाई बनकर रह रहे थे। इसी वजह से संपत्ति को लेकर परिवार में अक्सर तनाव बना रहता था। जानकारों का मानना है कि बच्चों की मामूली लड़ाई महज एक बहाना थी और असली कारण संपत्ति को लेकर वर्षों से सुलगती रंजिश थी। इसी दबी हुई आग ने बुधवार को विकराल रूप लिया और भांजे ने अपने मामा की जान ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar: खनन से मालामाल बिहार; 3592 करोड़ की वसूली, नियम तोड़ने वाली 78 कंपनियां टेंडर से हुईं बाहर

विवादों से पुराना नाता
बिक्रमगंज डीएसपी सिंधु शेखर सिंह ने बताया कि परिवार में संपत्ति बंटवारे का पुराना विवाद चला आ रहा था और इसी की परिणति इस हत्याकांड के रूप में सामने आई। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को आरोपी बनाया है और सभी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग जगहों पर छापेमारी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed