{"_id":"65f01ff30444e774a203b91c","slug":"nalanda-when-wife-arrived-with-food-she-found-her-husband-hanging-committed-suicide-due-to-family-dispute-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: खाना लेकर पहुंची पत्नी तो फंदे से लटका मिला पति; कुछ देर पहले ही काम से लौटा था, घर में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: खाना लेकर पहुंची पत्नी तो फंदे से लटका मिला पति; कुछ देर पहले ही काम से लौटा था, घर में कोहराम
Tue, 12 Mar 2024 02:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 12 Mar 2024 02:57 PM IST
सार
Nalanda Hindi News: परिजन ने बताया कि ई-रिक्शा चलाकर सोमवार की शाम रामवृक्ष प्रसाद घर लौटा और अपने कमरे में चला गया। पत्नी जब खाना देने गई तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। लेकिन आवाज देने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। दरवाजा तोड़ा गया तो वह फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
शव का पोस्टमार्टम कराने अस्पताल पुहंचे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के नालंदा में सोमवार की रात एक अधेड़ ने फांसी लगा खुदकुशी कर ली। मामला अस्थावां थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव का है। मृतक की पहचान जगदीश महतो के बेटे रामवृक्ष प्रसाद (42) के रूप में की गई है। मंगलवार की सुबह परिजन पुलिस की मदद से शव का पोस्टमार्टम कराने बिहार शरीफ सदर अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
घटना को लेकर परिजन ने बताया कि पारिवारिक कलह के कारण रामवृक्ष प्रसाद ने सोमवार की रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। ई-रिक्शा चलाकर सोमवार की शाम रामवृक्ष प्रसाद घर लौटा और अपने कमरे में चला गया। पत्नी जब खाना देने गई तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद अनहोनी की आशंका से दरवाजा तोड़ा गया। तब देखा कि रामवृक्ष प्रसाद फंदे से लटका हुआ है। इसके बाद घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, रामवृक्ष प्रसाद ई-रिक्शा चलाने का काम करता था। मृतक रामवृक्ष की एक बेटी और तीन बेटे हैं। रामवृक्ष की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों की चीत्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया। बताया जा रहा है कि रामवृक्ष घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था, जिसके सहारे घर का चूल्हा जल रहा था।
विज्ञापन
वहीं, इस मामले में अस्थावां थानाध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि आत्महत्या की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया। पत्नी ने खुदकुशी कर लेने का आवेदन दिया है, जिसमें किसी पर आरोप नहीं लगाया गया है। अप्राकृतिक मौत का मामला (यूडी केस) दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।