फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   nalanda police raid without warrant no evidence controversy

Bihar: नालंदा में बिना वारंट घर में घुसी पुलिस, बिना सबूत खाली हाथ लौटी टीम, छापेमारी पर उठे सवाल

Thu, 24 Jul 2025 12:02 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 24 Jul 2025 12:02 PM IST
सार

नालंदा जिले के लहेरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बिना सर्च वारंट के एक प्रॉपर्टी डीलर के घर में छापेमारी की, जिससे परिवार में डर और मोहल्ले में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई। तलाशी में कुछ भी बरामद नहीं हुआ, लेकिन पुलिस की इस कार्रवाई पर अब सवाल उठ रहे हैं।
 

विज्ञापन
nalanda police raid without warrant no evidence controversy
पुलिस ने बिना सर्च वारंट किया घर में छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा जिले के लहेरी थाना क्षेत्र स्थित मेहरपर मोहल्ला गुरुवार की सुबह अचानक पुलिस कार्रवाई के चलते चर्चा में आ गया। यहां तीन गाड़ियों में सवार होकर पहुंची पुलिस टीम ने प्रॉपर्टी डीलर रविंद्र प्रसाद उर्फ रवि यादव के घर में बिना सर्च वारंट के छापेमारी की। पुलिस की इस कार्रवाई ने न केवल परिवार को भयभीत कर दिया, बल्कि पुलिस की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन


बिना जानकारी के घर में घुसी पुलिस

रवि यादव के मुताबिक, सुबह सुबह जब पुलिस टीम उनके घर पहुंची, तो परिवार के लोग घबरा गए। रवि यादव ने बताया, "मैं बार बार पूछता रहा कि मेरे खिलाफ क्या आरोप है, लेकिन किसी ने कोई जवाब नहीं दिया। बिना कुछ बताए घर की तलाशी ली गई। न वारंट दिखाया गया, न कोई ठोस कारण बताया गया।" करीब दो घंटे तक चली इस तलाशी के दौरान पुलिस ने घर का पूरा सामान बिखेर दिया, जिससे घर पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया। बच्चों में इस छापेमारी को लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: घर के दरवाजे पर खड़े बुजुर्ग को कांवड़ियों के वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत, कई श्रद्धालु घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने क्या कहा?

इस मामले में लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने सफाई देते हुए कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि घर में अवैध हथियार हैं, इसी आधार पर छापेमारी की गई। हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि तलाशी के दौरान घर से कुछ भी बरामद नहीं हुआ।

पड़ोसियों की नजर में बदनाम

रवि यादव ने बताया कि वह ठेकेदारी और प्रॉपर्टी डीलिंग का वैध व्यवसाय करते हैं और उनके खिलाफ आज तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है और अब मोहल्ले में लोग उन्हें शक की नजर से देख रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम के बाद सवाल उठने लगे हैं कि क्या पुलिस को बिना वारंट और ठोस सबूत के किसी नागरिक के घर में इस तरह से छापा मारने का अधिकार है? क्या ऐसे मामलों में नागरिकों की गरिमा और निजता की रक्षा नहीं होनी चाहिए?
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed