फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nalanda news Women and children were held hostage and looted in Harnaut

Bihar Crime: नालंदा में हथियारबंद लुटेरों का तांडव, परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूट; इलाके में दहशत

Tue, 15 Jul 2025 02:03 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: पटना ब्यूरो Updated Tue, 15 Jul 2025 02:03 PM IST
सार

Bihar: पीड़ित शैली देवी के मुताबिक, बदमाशों ने करीब दो लाख रुपये नकद, सोने की चेन, लॉकेट, कर्णफूल और अन्य जेवरात लूट लिए। लूटपाट के दौरान दो बदमाश उन्हें पिस्टल दिखाकर धमकाते रहे, जबकि तीन अन्य कमरे के अलमारियों, स्टोर और पेटी-बक्सों को खंगालते रहे।

विज्ञापन
Nalanda news Women and children were held hostage and looted in Harnaut
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

नालंदा जिले के हरनौत थाना क्षेत्र स्थित कल्याण विगहा स्टेशन रोड के सद्भावना नगर मोहल्ले में बीती रात हथियारबंद नकाबपोश लुटेरों ने एक घर में घुसकर परिवार को बंधक बना लिया और लाखों की संपत्ति लूटकर फरार हो गए।

लूटपाट की यह वारदात श्याम किशोर प्रसाद के घर में हुई। घटना के वक्त घर में उनकी पत्नी शैली देवी अपने पोते-पोतियों के साथ सोई हुई थीं। शैली देवी ने बताया कि रात करीब दो बजे पांच नकाबपोश बदमाश चैनल गेट का ताला काटकर घर में घुसे। बदमाशों ने पिस्टल के बल पर पूरे परिवार को बंधक बना लिया और कैश व जेवरात के बारे में पूछताछ करने लगे।

विज्ञापन

पीड़ित शैली देवी के मुताबिक, बदमाशों ने करीब दो लाख रुपये नकद, सोने की चेन, लॉकेट, कर्णफूल और अन्य जेवरात लूट लिए। लूटपाट के दौरान दो बदमाश उन्हें पिस्टल दिखाकर धमकाते रहे, जबकि तीन अन्य कमरे के अलमारियों, स्टोर और पेटी-बक्सों को खंगालते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: प्रेम प्रसंग मामले में युवक की पिटाई से नाराज RJD विधायक, थाने में घुसकर थाना प्रभारी को लताड़ा; जानें

बताया जा रहा है कि नाग पंचमी के अवसर पर गृहस्वामी श्याम किशोर प्रसाद अपने पैतृक गांव पटना जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के मिसि गांव गए हुए थे। इसी का फायदा उठाकर लुटेरों ने घर में घुसपैठ की। घर में महिला और चार बच्चे ही मौजूद थे।

पीड़िता ने यह भी बताया कि सभी बदमाश स्थानीय भाषा में बातचीत कर रहे थे। उनकी उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच थी और कद-काठी सामान्य थी। लूट के बाद लुटेरे घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़कर उसकी रिकॉर्डिंग सीडीआर भी क्षतिग्रस्त कर गए।

इधर घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी टू संजय कुमार जायसवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है। ग्रिल का ताला काटकर घर में घुसे बदमाशों ने हथियार के बल पर लूटपाट की है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जल्द ही मामले के खुलासे का दावा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed