फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar: Angry RJD MLA lashed out at the Police station incharge for beating up a youth in a love affair case

Bihar: प्रेम प्रसंग मामले में युवक की पिटाई से नाराज RJD विधायक, थाने में घुसकर थाना प्रभारी को लताड़ा; जानें

Tue, 15 Jul 2025 01:55 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 15 Jul 2025 01:55 PM IST
सार

Bihar: विधायक बच्चा पांडे ने थाना प्रभारी पर शराब तस्करों और अपराधियों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि असली अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस निर्दोष लोगों को परेशान कर रही है। उन्होंने सवाल किया कि शक के आधार पर युवक को इस तरह थाने लाकर पिटाई करना कहां तक उचित है।

विज्ञापन
Bihar: Angry RJD MLA lashed out at the Police station incharge for beating up a youth in a love affair case
थाने में राजद विधायक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के एक मामले में पूछताछ के लिए लाए गए युवक की पिटाई से नाराज होकर बड़हरिया के राजद विधायक बच्चा पांडे ने सोमवार को थाने में पहुंचकर थाना प्रभारी की जमकर क्लास लगा दी। इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारी सनी रजक पर शराब तस्करों और अपराधियों से मिलीभगत का भी आरोप लगाया।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार पचरुखी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के गुमशुदगी का मामला 12 जुलाई को दर्ज कराया गया था। इस संबंध में लड़की के पिता सुभाष पंडित ने थाना में प्राथमिकी संख्या 325/25 दर्ज कराई थी। आवेदन में युवती के पिता ने एक मोबाइल नंबर का भी जिक्र किया था। बताया गया कि युवती घर छोड़ने से पहले एक कागज पर यह नंबर लिखकर गई थी। उसी मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने गांव के ही युवक मासूम अंसारी को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। आरोप है कि पूछताछ के दौरान युवक की पिटाई भी की गई, जिससे उसके शरीर पर चोट के निशान भी हैं। इसके बाद युवक के पिता ने न्याय की गुहार लगाते हुए विधायक बच्चा पांडे से मदद मांगी। विधायक सोमवार को सीधे पचरुखी थाना पहुंचे और थाना प्रभारी सनी रजक को युवक को बेवजह पकड़ने और पिटाई करने को लेकर जमकर फटकार लगाई।

विज्ञापन


पढ़ें: नवादा में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, इलाज कराकर बेटे के साथ लौट रहे थे    

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने लगाए गंभीर आरोप
विधायक बच्चा पांडे ने थाना प्रभारी पर शराब तस्करों और अपराधियों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि असली अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस निर्दोष लोगों को परेशान कर रही है। उन्होंने सवाल किया कि शक के आधार पर युवक को इस तरह थाने लाकर पिटाई करना कहां तक उचित है। विधायक के दबाव के बाद युवक को बांड भरवाकर छोड़ दिया गया।

थाना प्रभारी ने दी सफाई
इस पूरे मामले पर पचरुखी थाना प्रभारी सनी रजक ने कहा कि युवती के पहले भी उक्त युवक से प्रेम संबंध रहे हैं। युवती बालिग है और इसी वजह से उसे छोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि युवक को सिर्फ पूछताछ के लिए लाया गया था। फिलहाल इस घटनाक्रम को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल है। युवक की पिटाई के बाद विधायक के हस्तक्षेप ने पुलिस कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed