फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Lightning Strikes Claim three Lives in Nalanda Including 10-Year-Old Boy

Bihar: नालंदा में आसमान से बरसी आफत, वज्रपात ने छीन लीं जिंदगियां; दस वर्षीय बालक समेत तीन की मौत

Mon, 20 Jul 2026 07:49 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 20 Jul 2026 07:49 AM IST
सार

नालंदा में रविवार शाम आकाशीय बिजली ने कहर बरपा दिया। नूरसराय, थरथरी और हिलसा थाना क्षेत्रों में वज्रपात से 10 वर्षीय बालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों खेतों में काम कर रहे थे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि घटना के बाद प्रभावित परिवारों में मातम पसरा है।

विज्ञापन
Bihar Lightning Strikes Claim three Lives in Nalanda Including 10-Year-Old Boy
आकाशीय बिजली गिरने से तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा जिले में रविवार की देर शाम हुई बारिश कई परिवारों के लिए मातम बन गई। जिले के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने से 10 वर्षीय बालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों खेतों में काम कर रहे थे, तभी अचानक गिरी बिजली ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसों के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
विज्ञापन


नूरसराय में 10 वर्षीय बालक की गई जान
नूरसराय थाना क्षेत्र के दादपुर-विशंभर बिगहा गांव में 10 वर्षीय पवन कुमार की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। वह सुबोध यादव का पुत्र था। रविवार शाम वह खेत से मोरी उठाने का काम कर रहा था, तभी अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। परिजन और ग्रामीण उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


थरथरी में खेत में काम कर रहे किसान की मौत
थरथरी प्रखंड के चिन्तामनचक गांव निवासी 35 वर्षीय किसान ललित कुमार भी वज्रपात का शिकार हो गए। वह अरविंद प्रसाद के पुत्र थे। रविवार शाम झरहा बधार स्थित खेत में कृषि कार्य कर रहे थे। इसी दौरान तेज बारिश और बिजली कड़कने के बीच वज्रपात हुआ, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिलसा में खेत की जुताई कर रहे युवक की मौत
हिलसा थाना क्षेत्र के कृष्णा बिगहा गांव में 24 वर्षीय सुबोध कुमार की भी वज्रपात से मौत हो गई। वह भुवनेश्वर प्रसाद के पुत्र थे और पावर टिलर से खेत की जुताई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ठनका गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए।

ये भी पढ़ें-  बिहार में एक साथ 551 आदर्श विद्यालयों का उद्घाटन, 4 लाख बच्चों को मिलेगा लाभ; CM सम्राट का तोहफा


ग्रामीणों की मदद से उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल परिसर में परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। परिजनों के आग्रह पर पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शव उन्हें सौंप दिया।

ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ी चिंता
लगातार हो रही बारिश और वज्रपात की घटनाओं ने ग्रामीण इलाकों में चिंता बढ़ा दी है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले खेतों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की अपील की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed