फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nalanda news The body of the accused husband was found near the brick kiln in the village

Bihar News: नालंदा में पत्नी की हत्या के आरोपी का शव संदिग्ध हालत में बरामद, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 12 Aug 2025 06:51 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Tue, 12 Aug 2025 06:51 PM IST
सार

Bihar; इस्लामपुर थाना अध्यक्ष अनिल कुमार पांडे ने बताया कि शव संदिग्ध हालत में बरामद हुआ है, जिसे पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

विज्ञापन
Nalanda news The body of the accused husband was found near the brick kiln in the village
अस्पताल में मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के गुलजारबाग गांव में रविवार की रात घरेलू कलह के कारण पति ने पत्नी की कुदाल से वार कर निर्मम हत्या कर दी थी। सोमवार सुबह इस घटना का खुलासा हुआ। वहीं मंगलवार को आरोपी का शव गांव के पास संदिग्ध हालात में मिला।

जानकारी के मुताबिक, संजय मांझी ने रविवार देर रात अपनी 50 वर्षीय पत्नी गिरानी देवी की कुदाल से वार कर हत्या कर दी थी। सोमवार सुबह उनका बेटा धनतेरस मांझी घर पहुंचा तो घटना का पता चला। वह उस रात गांव के ही पंचायत भवन में सो रहा था।

विज्ञापन


पढ़ें: हाजीपुर-जंदाहा मार्ग पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत; चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को संजय मांझी का शव गांव से करीब 300 मीटर दूर चिमनी भट्ठा के पास बरामद किया गया। बेटे धनतेरस मांझी ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली कि पिता का शव ईंट भट्ठा के पास पड़ा है। वहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि पिता मुंह के बल गिरे हुए हैं और चेहरे पर मामूली चोट है। आशंका जताई जा रही है कि भागने के दौरान वह गिर पड़े, जिससे उनकी मौत हो गई।

इस मामले में इस्लामपुर थाना अध्यक्ष अनिल कुमार पांडे ने बताया कि शव संदिग्ध हालत में बरामद हुआ है, जिसे पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। प्रारंभिक जांच में शरीर पर किसी गंभीर चोट का निशान नहीं मिला है। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी घर से फरार हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed