फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : young man died after being hit by electricity department vehicle on the Hajipur Jandaha main road

Bihar News: हाजीपुर-जंदाहा मार्ग पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत; चालक गिरफ्तार

Tue, 12 Aug 2025 05:59 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 12 Aug 2025 05:59 PM IST
सार

Bihar: हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने इस्माइलपुर स्कूल के पास उसे पकड़ लिया। स्कॉर्पियो पर बिहार सरकार ऊर्जा विभाग, सहायक विद्युत अभियंता का बोर्ड लगा था।

विज्ञापन
Bihar News : young man died after being hit by electricity department vehicle on the Hajipur Jandaha main road
स्कॉर्पियो की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

वैशाली जिले के हाजीपुर-जंदाहा मुख्य मार्ग (एनएच-322) पर बराटी थाना क्षेत्र के बराटी गांव में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक गौतम कुमार (26) को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा मृतक के घर से कुछ ही दूरी पर हुआ। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। घायल युवक को आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस-हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन, हजारों युवाओं ने लिया हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक बराटी गांव निवासी पप्पू ठाकुर का पुत्र था और बिदुपुर रेलवे स्टेशन के पास सैलून चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। करीब तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी और वह एक पुत्र और एक पुत्री का पिता था। रक्षाबंधन के अवसर पर उसकी पत्नी मायके गई हुई थी, जिन्हें वह लाने के लिए हाजीपुर प्रखंड के बहुआरा पंचायत स्थित रंदाहा गांव जा रहा था।

हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने इस्माइलपुर स्कूल के पास उसे पकड़ लिया। स्कॉर्पियो पर बिहार सरकार ऊर्जा विभाग, सहायक विद्युत अभियंता का बोर्ड लगा था। वाहन का नंबर BR 1 PR 9705 बताया गया है। बराटी थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है। घटना से गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed