फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nalanda News Nalanda police solved the property dispute murder case

Bihar: प्रॉपर्टी विवाद हत्या मामले में पांच गिरफ्तार,भाइयों ने दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को दिया था अंजाम

Fri, 21 Mar 2025 05:27 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: पटना ब्यूरो Updated Fri, 21 Mar 2025 05:27 PM IST
सार

Property Dispute Murder Case: प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड का खुलासा हो गया है। पुलिस ने संपत्ति विवाद में तीन चचेरे भाई समेत पांच लोगों को हत्याकांड में शामिल रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Nalanda News Nalanda police solved the property dispute murder case
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा जिले के राजगीर थाना क्षेत्र में हुई प्रॉपर्टी डीलर नीरज कुमार के हत्या मामले में नालंदा पुलिस ने महज 48 घंटे के अंदर अपनी सफलता दर्ज कराते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी नालंदा एसपी भारत सोनी के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर दी गई।

विज्ञापन


एसपी भारत सोनी ने बताया कि 18 मार्च को राजगीर थानांतर्गत मोहल्ला नई पोखर के पास कुएं से नीरज कुमार उर्फ मुन्नू (34 वर्ष) की हत्या कर दी गई थी। मृतक के परिवार की शिकायत पर राजगीर थाना में मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अधिवक्ता के बेटे को अपराधियों ने मारी गोली, इलाज के दौरान मौत, पत्नी और बच्चे के साथ जा रहा था घर
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजगीर के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। टीम ने घटना स्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य इकट्ठा किए और 48 घंटे के भीतर पांच संदिग्धों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

यह भी पढ़ें: ये है राजधानी पटना का हाल...बुलेट चालक बुजुर्ग व्यक्ति के ऊपर चढ़ाते हुए निकल गया, देखें वीडियो


ये रहा हत्या का कारण
पुलिस जांच से पता चला है कि हत्या का मुख्य कारण संपत्ति विवाद था। मृतक नीरज कुमार की अप्रैल 2025 में शादी होने वाली थी, जिसके लिए उसने अपनी पैतृक जमीन बेच दी थी। इस जमीन बिक्री से प्राप्त लगभग 75 लाख रुपये की रिकवरी को लेकर कुछ लोगों ने अपराध की साजिश रची। 17 मार्च की रात लगभग नौ बजे केशव कुमार उर्फ मुन्नू और उसके दो अन्य साथियों ने नीरज कुमार की हत्या कर दी और पैसे छिपाने के उद्देश्य से शव को कुएं में फेंक दिया।

पुलिस ने इन आरोपियों को किया गिरफ्तार
1. केशव कुमार (पिता: स्व. संजय सिंह) चचेरा भाई
2. हर्षित कुमार (पिता: स्व. उदय कुमार) चचेरा भाई
3. हरिओम कुमार (पिता: स्व. संभु कुमार) चचेरा भाई
4. सौरव कुमार उर्फ मामू (पिता: दीना प्रसाद) केशव का दोस्त
5. केशव कुमार उर्फ मोना (पिता: रणजीत सिंह) हर्षित का दोस्त

सभी आरोपी नई पोखर थाना राजगीर जिला नालंदा के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से मृतक का मोबाइल फोन, चश्मा, एयरबड्स, घटनास्थल से अभियुक्त हरिओम कुमार के टूटे हुए पेंडेंट का काला धागा, एक 7.62 एमएम का खोखा और एक पिस्तौल बरामद किया है। इसके अलावा दो जिंदा कारतूस और पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

छापेमारी टीम में राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह, राजगीर थाना अध्यक्ष रमन कुमार, राजगीर सर्किल इंस्पेक्टर संजय कुमार, गिरियक सर्किल प्रभारी मनीष भारद्वाज, डीआईयू प्रभारी आलोक कुमार, अपर थानाध्यक्ष संजीव कुमार, सिलाव थाना अध्यक्ष मोहम्मद इरफान खान, कतरीसराय थाना अध्यक्ष सत्यम तिवारी, छबीलापुर थाना अध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद, नालंदा थाना अध्यक्ष निशि कुमार एवं गिरियक थाना अध्यक्ष दीपक कुमार शामिल रहें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed