फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News Criminals shot an advocate son in Vaishali he was going home with his wife and child

Bihar News: अधिवक्ता के बेटे को अपराधियों ने मारी गोली, इलाज के दौरान मौत, पत्नी और बच्चे के साथ जा रहा था घर

Fri, 21 Mar 2025 05:07 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 21 Mar 2025 05:07 PM IST
सार

Criminals Shot an Advocate Son: अपराधियों ने एक अधिवक्ता के पुत्र को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि अधिवक्ता का पुत्र अपनी पत्नी और बच्चे के साथ घर जा रहा था। वहीं, इलाज के दौरान अधिवक्ता के पुत्र की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Bihar News Criminals shot an advocate son in Vaishali he was going home with his wife and child
घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले में देसरी थाना क्षेत्र के हाजीपुर-जंदाहा मार्ग के उफरौल गांव के पास सुनसान स्थान पर बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने युवक की पत्नी से चेन छीनने का प्रयास किया। वहीं, इलाज के दौरान घायल की मौत हो गई।

विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया था। जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: होली में घर लौटे युवक का धमौन चौर में पेड़ से लटकता मिला शव, पटोरी थाना क्षेत्र की घटना
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह महिषौर थाना क्षेत्र के डीह बुचौली गांव निवासी वकील रविभूषण सिंह के पुत्र शशिभूषण सिंह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ हाजीपुर की ओर से बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान एनएच-22 स्थित उफरौल गांव के पास सुनसान स्थान पर पेशाब करने के लिए जैसे ही रुके की पीछे से बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे तथा महिला के गले से चेन छीनने का प्रयास किया। चेन छीनने का विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से शशिभूषण सिंह घायल हो गए। महिला के शोर मचाने पर राहगीरों और आसपास के लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने घटना की सूचना देसरी थाना की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।


यह भी पढ़ें: अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी, रंग लगा हुआ कुर्ता पहने हुए है मृतक, शिनाख्त जारी

स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल युवक को इलाज के लिए एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद मामले की जांच में जुटी है।



इस संबंध में देसरी थानाध्यक्ष चन्दन कुमार ने बताया कि उफरौल गांव के पास बदमाशों ने एक युवक को गोली मार कर घायल कर देने की सूचना मिली है। युवक को कमर के पास गोली लगी है। इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा गया है। घटना स्थल पहुंचकर मामले की जांच की जा रही है। घायल की स्थिति सामान्य बताई जा रही। गोली मारने के कारणों को पता किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed