फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Controversy over PG Mathematics results, more than 500 students allegedly failed at Nalanda Open University

Bihar News: पीजी गणित के परिणाम पर बवाल, नालंदा खुला विश्वविद्यालय में 500 से अधिक छात्रों के फेल होने का आरोप

Mon, 05 Jan 2026 06:23 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 05 Jan 2026 06:23 PM IST
सार

Nalanda News: नालंदा खुला विश्वविद्यालय में पीजी गणित के परिणाम को लेकर छात्रों ने हंगामा किया। 500 से अधिक छात्रों के फेल होने और असाइनमेंट व कॉपी के बावजूद जीरो अंक देने का आरोप है। रजिस्टार ने जांच कर समाधान का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
Controversy over PG Mathematics results, more than 500 students allegedly failed at Nalanda Open University
छात्रों के समूह ने रजिस्ट्रार से मिलकर की शिकायत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा खुला विश्वविद्यालय (एनओयू) के पीजी गणित परीक्षा परिणाम में कथित गड़बड़ी को लेकर सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों ने हंगामा किया। छात्रों का कहना है कि बड़े पैमाने पर गलत मूल्यांकन के कारण उन्हें अनुचित रूप से फेल कर दिया गया है।

विज्ञापन

 
कॉपी और असाइनमेंट के बावजूद शून्य अंक का आरोप
छात्रों का आरोप है कि परीक्षा में अच्छी तरह उत्तर लिखने और असाइनमेंट जमा करने के बावजूद कई छात्रों को ‘जीरो अवार्डेड’ दिखा दिया गया है। आक्रोशित छात्रों ने रजिस्टार से मिलकर अपनी समस्या रखी और परिणाम में सुधार की मांग की।
विज्ञापन

 
असाइनमेंट में भी जीरो मिलने का दावा
बेगूसराय से आए छात्र अमित कुमार ने बताया कि पीजी गणित सत्र में करीब 800 से 900 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 500 से अधिक को फेल कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कई छात्रों को 20 अंकों के असाइनमेंट में भी शून्य अंक दे दिए गए हैं, जो हैरान करने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
चार प्रश्न सही होने पर भी शून्य अंक
एक अन्य छात्र पंकज कुमार ने कहा कि उन्होंने पेपर-1 की थ्योरी परीक्षा में करीब चार प्रश्नों के सही उत्तर लिखे थे, फिर भी परिणाम में उन्हें शून्य अंक दिखाया गया। छात्रों का कहना है कि इतने बड़े स्तर पर फेल होना मूल्यांकन प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

यह भी पढ़ें- Bihar News: कक्षा में डकार लेने पर शिक्षक ने 9वीं के छात्र को बेरहमी से पीटा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

 
प्रमोशन और सुधार की उठी मांग
छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की कि तकनीकी खामी या गलत मूल्यांकन के कारण जिन छात्रों को ‘जेड’ ग्रेड या कम अंक मिले हैं, उनके मार्क्स सुधारे जाएं। साथ ही सत्र प्रभावित किए बिना उन्हें सेकंड इयर यानी पेपर-2 की परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाए।
 
रजिस्टार से वार्ता के बाद मिला आश्वासन
हंगामे के बाद छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय के रजिस्टार डॉ. अजय कुमार सिंह से मुलाकात की। रजिस्टार ने लिखित आवेदन लेकर मामले की जांच का भरोसा दिया और दो से तीन दिनों के भीतर समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि छात्रों को मैसेज या व्हाट्सएप के माध्यम से सूचना दी जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed