फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nalanda news Married woman murdered and body burnt, 3 arrested including her husband

Bihar News: विवाहिता की हत्या कर शव जलाने का सनसनीखेज मामला, पति समेत तीन गिरफ्तार; जानें कैसे हुई गिरफ्तारी

Tue, 03 Jun 2025 06:03 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Tue, 03 Jun 2025 06:03 PM IST
सार

Bihar: परिजनों का आरोप है कि चांदनी की शादी वर्ष 2011 में पावा बेलदारी गांव निवासी प्रवेश महतो के पुत्र जितेंद्र कुमार से हुई थी। शादी के बाद उनके दो पुत्र और एक पुत्री हुए। बीते दो वर्षों से चांदनी को उसके पति, देवर और सास की ओर से मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी जा रही थी।

विज्ञापन
Nalanda news Married woman murdered and body burnt, 3 arrested including her husband
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पावा बेलदारी गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता की हत्या कर उसके शव को जलाने की कोशिश की गई। मृतका की पहचान जितेंद्र कुमार की 29 वर्षीया पत्नी चांदनी कुमारी के रूप में की गई है। पुलिस ने इस मामले में मृतका के पति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

घटना के संबंध में मृतका की मां, तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के महदीपुर गांव निवासी जुगेश्वर प्रसाद की पत्नी सोनमती देवी (55 वर्ष) ने 2 जून को दीपनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। प्राथमिकी के अनुसार, सोमवार सुबह लगभग 10 बजे उनकी बेटी चांदनी कुमारी से मोबाइल पर बातचीत हुई थी। फोन पर चांदनी ने बताया कि उसके साथ मारपीट की जा रही है, इसके बाद अचानक कॉल कट गया।

विज्ञापन

कई बार कॉल करने पर जब फोन नहीं उठा तो कुछ देर बाद मृतका की बेटी अंजली कुमारी ने कॉल रिसीव किया और रोते हुए बताया कि उसकी मां की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही मृतका के मायके वाले पावा बेलदारी गांव पहुंचे, जहां ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार थे। गांव के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि चांदनी की हत्या कर शव को जला दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से जुटाए साक्ष्य, एफएसएल जांच के लिए भेजा गया
दीपनगर थाना अध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गांव के बाहर शव जलाए जाने के प्रमाण मिले। हालांकि उस समय घटनास्थल पर कोई मौजूद नहीं था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए, जिन्हें आगे की जांच के लिए एफएसएल भेजा गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति जितेंद्र कुमार, देवर आकाश कुमार और सास रेखा देवी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मृतका के तीनों बच्चों को उनके ननिहाल महदीपुर गांव में सौंप दिया गया है।


पढ़ें: 15 साल पुराने कर्मचारी की पीट-पीटकर हत्या, जनरेटर टूटने पर टेंट हाउस मालिक ने ले ली जान; केस दर्ज

दहेज और घरेलू हिंसा की आशंका
परिजनों का आरोप है कि चांदनी की शादी वर्ष 2011 में पावा बेलदारी गांव निवासी प्रवेश महतो के पुत्र जितेंद्र कुमार से हुई थी। शादी के बाद उनके दो पुत्र और एक पुत्री हुए। बीते दो वर्षों से चांदनी को उसके पति, देवर और सास की ओर से मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी जा रही थी। परिवार वालों ने आशंका जताई है कि दहेज के लिए ही चांदनी की हत्या कर दी गई और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को जला दिया गया।

पुलिस कर रही है विस्तृत जांच
दीपनगर थाना पुलिस इस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है। एफएसएल रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed