फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar: Tent house owner beats 15-year-old employee to death after generator breaks down in Khagaria

Bihar Crime: 15 साल पुराने कर्मचारी की पीट-पीटकर हत्या, जनरेटर टूटने पर टेंट हाउस मालिक ने ले ली जान; केस दर्ज

Tue, 03 Jun 2025 05:52 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 03 Jun 2025 05:52 PM IST
सार

Bihar: रूपेश की मौत के बाद उसके घर में मातम पसरा हुआ है। उसके तीन छोटे बच्चे हैं, एक बेटा और दो बेटियां, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया है। गांव में आक्रोश फैल गया है और स्थानीय लोगों ने टेंट हाउस मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Bihar: Tent house owner beats 15-year-old employee to death after generator breaks down in Khagaria
मृतक की पत्नी और बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खगड़िया जिले के विद्याधर नगर इलाके में सोमवार देर रात एक अमानवीय घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया। एक टेंट हाउस के मालिक पर अपने ही कर्मचारी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है। मृतक की पहचान रूपेश के रूप में हुई है, जो पिछले 15 वर्षों से मनोज टेंट हाउस में कार्यरत था।

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब रूपेश ठेले से जनरेटर उतार रहा था। इस दौरान मशीन गिरकर टूट गई। इसी बात पर नाराज़ होकर टेंट हाउस मालिक मनोज ने उसे बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। पत्नी गुंजन देवी के अनुसार, पिटाई के बाद रूपेश को गंभीर हालत में खगड़िया से भागलपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के लिए शव लेकर पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के पीठ, सीने और पेट पर गंभीर जख्म हैं। पेट पर कट के निशान भी पाए गए हैं। लोगों ने आशंका जताई है कि चमड़े के बेल्ट या मशीन के किसी हिस्से से उसकी बेरहमी से पिटाई की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि कोई दरिंदा ही इस तरह से किसी की जान ले सकता है।

विज्ञापन


पढ़ें: किराना दुकान में लगी भीषण आग, 10 लाख से अधिक का नुकसान; स्थानीय लोगों की मदद से पाया गया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, न्याय की मांग
रूपेश की मौत के बाद उसके घर में मातम पसरा हुआ है। उसके तीन छोटे बच्चे हैं, एक बेटा और दो बेटी, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया है। गांव में आक्रोश फैल गया है और स्थानीय लोगों ने टेंट हाउस मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यह केवल एक दुर्घटना थी, जिसे मालिक ने हत्या में बदल दिया। टाउन थाना अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी। सोमवार रात करीब 11 बजे प्राथमिकी दर्ज के लिए आवेदन दिया गया है।

आरोपी पक्ष का बचाव, नशे की आदत का लगाया आरोप
वहीं, आरोपी टेंट हाउस मालिक मनोज की पत्नी जुली देवी ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि रूपेश नशे का आदी था और उसकी मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि निष्पक्ष जांच हो और किसी निर्दोष को सज़ा न मिले।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed