{"_id":"67bde2cbc5f7d9b2840fd909","slug":"nalanda-news-married-woman-committed-suicide-by-hanging-herself-in-kitchen-had-argument-with-husband-at-night-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: शादीशुदा महिला ने रसोईघर में फांसी के फंदे से लटक कर दी जान, रात को पति से हुई थी कहासुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: शादीशुदा महिला ने रसोईघर में फांसी के फंदे से लटक कर दी जान, रात को पति से हुई थी कहासुनी
Tue, 25 Feb 2025 09:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 25 Feb 2025 09:03 PM IST
सार
Nalanda News: पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस को परिजनों द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विवाहिता की मौत के बाद शोक में डूबे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नालंदा में एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मामला गिरियक थाना क्षेत्र के विजयनगर गांव का है। मृतका की पहचान राजकुमार की पत्नी अनीता देवी (30) के रूप में की गई है। घटना का पता मंगलवार की सुबह चला।
विज्ञापन
मृतका के पति राज कुमार ने बताया कि सोमवार की शाम दोनों के बीच मामूली सी बात को लेकर कहा सुनी हुई थी। किसी प्रकार की मारपीट भी नहीं हुई थी। मैं कमरे में सोने चला गया और पत्नी ने रसोई घर में जाकर बांस में फंदा बना उससे लटककर खुदकुशी कर ली। घटना का पता मंगलवार की सुबह चला। जब घर के लोग नींद से उठे, तब पाया कि अनीता फंदे से लटकी हुई है। तत्काल इस बात की जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों और स्थानीय पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, साल 2014 में अनीता की शादी राजकुमार से हुई थी। इस बीच दोनों से पांच बच्चे भी हुए। वहीं, इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वालों के चीत्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन
वहीं, इस मामले में गिरियक थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि परिजनों द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। इस मामले में अप्राकृतिक मौत का मामला (यूडी केस) दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।