फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Nalanda News: Farmer who went to barn to guard crops at night died due to lightning

Bihar News: रात को फसल की रखवाली करने खलिहान गया किसान, सुबह नहीं लौटा; वज्रपात की चपेट में आने से मौत

Wed, 20 Mar 2024 01:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 20 Mar 2024 01:28 PM IST
सार

Nalanda Hindi News: नूरसराय थाना अध्यक्ष ने बताया कि मौत की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ठनका गिरने से मौत की बात परिजनों के द्वारा बताई जा रही है।

विज्ञापन
Nalanda News: Farmer who went to barn to guard crops at night died due to lightning
मृतक किसान शिवकुमार यादल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के नालंदा में वज्रपात की चपेट में आने से एक अधेड़ की मंगलवार की रात मौत हो गई। मामले का खुलासा बुधवार की सुबह हुआ। घटना नूरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत छतरपुर गांव की है। मृतक की पहचान छतरपुर गांव निवासी दिवंगत राम लखन यादव के बेटे शिव कुमार यादव (45) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


मृतक के परिजन ने बताया कि मंगलवार की शाम हुई बारिश के बीच शिवकुमार यादव खलिहान में बारिश के पानी से धान की सूखी फसल को बचाने के लिए गए थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटे, सुबह जब मवेशी को दालान से बाहर निकालने के लिए खोजबीन की गई तो उनका कहीं अता-पता नहीं चल सका। जब खलिहान जाकर देखा तो वह मृत अवस्था में पड़े हुए थे।
विज्ञापन



 
परिजन आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि धान की फसल बचाने के दौरान बारिश के बीच हुए वज्रपात की चपेट में आने से शिवकुमार यादव की मौत हो गई है। वहीं, मौत की खबर जैसे ही घरवालों को मिली तो परिजनों में कोहराम मच गया। शिवकुमार यादव खेती-बाड़ी का काम कर अपना घर परिवार चलाते थे। वह अपने पीछे चार बेटी और एक बेटा छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं, इस मामले में नूरसराय थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि मौत की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ठनका गिरने से मौत की बात परिजनों के द्वारा बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed