फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Nalanda News: Elderly man burnt in fire died, main accused among miscreants who pushed him into fire arrested

Bihar: आग से झुलसे बुजुर्ग की मौत, बदमाशों ने भूसे के ढेर में तीली लगा दे दिया था धक्का; मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sat, 18 May 2024 07:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 18 May 2024 07:53 PM IST
सार

Nalanda News: चण्डी थाना अध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि भूमि विवाद में अधेड़ को जलते हुए भूसे में डेढ़ महीने पूर्व ढकेल दिया गया था। उसके कारण वह गंभीर रूप से झुलस गए थे। इस मामले में कुल चार लोगों को आरोपित कर मामला दर्ज कराया गया था। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Nalanda News: Elderly man burnt in fire died, main accused among miscreants who pushed him into fire arrested
मृतक अयोध्या प्रसाद तथा अस्पताल पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नालंदा में आग से झुलसे अधेड़ की इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। मामला चण्डी थाना क्षेत्र के ओली बीघा गांव का है। मृतक की पहचान ओली बीघा गांव निवासी दिवंगत लालू प्रसाद के बेटे अयोध्या प्रसाद (59) के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग अयोध्या प्रसाद को बदमाशों ने भूसे में आग लगाकर धक्का दे दिया था, जिसमें वह बुरी तरह झुलस गए थे।

विज्ञापन

 
वहीं, घटना को लेकर मृतक के छोटे भाई शंकर प्रसाद ने बताया कि करीब डेढ़ माह पूर्व उसके भाई अयोध्या प्रसाद ने पटना जिला के फतुहा थाना क्षेत्र के लोहटा गांव निवासी से 22 कट्ठा जमीन खरीदी थी। इस बात का विरोध पड़ोसी गांव के हरपुर निवासी शंभू महतो, रवींद्र महतो, विलास महतो और बिंदी महतो कर रहे थे। उनके भाई से उक्त लोग जबरदस्ती जमीन छोड़ने का दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने आगे बताया कि चैती छठ के पहली अर्घ के दिन टेका बीघा गांव में परिवार से मिलकर अयोध्या प्रसाद घर लौट रहे थे। तभी पूर्व से घात लगाए हरपुर में बदमाशों ने उन्हें पकड़ लिया और गेहूं के भूसे में आग लगाकर धकेल दिया। जब बुजुर्ग आग से झुलस गए और चीखने-चिल्लाने लगे तो सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। उसके बाद उन्हें इलाज के लिए चण्डी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। इलाज के दौरान डेढ़ महीने बाद उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इधर, चण्डी थाना अध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि भूमि विवाद में अधेड़ को जलते हुए भूसे में डेढ़ महीने पूर्व ढकेल दिया गया था। उसके कारण वह गंभीर रूप से झुलस गए थे। इस मामले में कुल चार लोगों को आरोपित कर मामला दर्ज कराया गया था। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी में जुट गई है। मौत की पुष्टि के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed