फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nalanda news Brother of Commonwealth Games winner Jhadu goes missing; had an argument with his wife over

Bihar: कॉमनवेल्थ मेडलिस्ट के भाई कहां हैं गायब? पत्नी से कहासुनी के बाद लापता, अनहोनी की आशंका से परिजन परेशान

Fri, 21 Aug 2026 06:08 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Fri, 21 Aug 2026 06:08 PM IST
सार

पैरा पावरलिफ्टर झंडु कुमार के बड़े भाई संतोष पासवान संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। गुरुवार रात हरनौत स्थित घर से निकलने के बाद वह ऑटो से बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिला है। परिजन सीसीटीवी फुटेज के जरिए उनकी तलाश में जुटे हैं।

विज्ञापन
Nalanda news Brother of Commonwealth Games winner Jhadu goes missing; had an argument with his wife over
संतोष कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को कांस्य पदक दिलाकर देश का नाम रोशन करने वाले पैरा पावरलिफ्टर झंडु कुमार के बड़े भाई संतोष पासवान संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। गुरुवार देर रात वह हरनौत स्थित अपने घर से निकले थे और एक ऑटो से बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। परिजन अनहोनी की आशंका से परेशान होकर स्टेशन और आसपास के इलाकों में उनकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनका कोई पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन

संतोष के भाई कुंदन कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि परिवार का आलू-प्याज और सब्जी का कारोबार है। संतोष पिछले चार-पांच दिनों से दुकान नहीं खोल रहे थे और दिनभर खाली बैठे रहते थे। इसी बात को लेकर गुरुवार को घर में उनकी पत्नी के साथ विवाद और कहासुनी हो गई थी।

विज्ञापन

पारिवारिक तनाव और गुस्से के माहौल में संतोष रात करीब नौ बजे घर से निकल पड़े। जल्दबाजी और गुस्से में वह अपना मोबाइल फोन भी घर पर ही छोड़ गए, जिसके चलते उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुंदन के अनुसार, संतोष जब काफी देर तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। तलाश के दौरान हरनौत के एक स्थानीय ऑटो चालक ने बताया कि संतोष उसी के ऑटो से बख्तियारपुर गए थे। चालक ने उन्हें रात में बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन के नीचे सड़क किनारे उतारा था। इसके बाद वह स्टेशन के भीतर गए या कहीं और चले गए, इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है। परिजन स्टेशन परिसर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और तस्वीरों के जरिए उनकी पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि उनकी दिशा का पता लगाया जा सके।


ये भी पढ़ें- Bihar Exam: अभ्यर्थी बोले- जब तक मांगें पूरी नहीं होती, तब तक जारी रहेगा आंदोलन; शिक्षा मंत्री ने क्या कहा?

लापता संतोष पासवान के छोटे भाई झंडु कुमार ने कॉमनवेल्थ गेम्स की हेवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में 190 किलोग्राम वजन उठाकर देश के लिए कांस्य पदक जीता था। अंतरराष्ट्रीय पटल पर चमकने से पहले झंडु का परिवार बेहद साधारण पृष्ठभूमि से रहा है। वह खुद भी सब्जी बेचने और ई-रिक्शा चलाने का काम कर चुके हैं। अब उसी परिवार का बड़ा बेटा अचानक लापता हो गया है, जिससे पूरे गांव और परिजनों में गहरी चिंता का माहौल है।

परिवार के सदस्य लगातार रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर संतोष की तलाश कर रहे हैं। उन्होंने आम लोगों से भी संतोष के बारे में किसी तरह की जानकारी मिलने पर परिवार या पुलिस को सूचित करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed