फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Nalanda News: Bike collided with wall of water tank, young man died on spot; got married seven months ago

Bihar News: पानी टंकी की दीवार से टकराई बाइक, युवक की मौके पर मौत; सात महीने पहले हुई थी शादी

Fri, 07 Feb 2025 04:35 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 07 Feb 2025 04:35 PM IST
सार

Nalanda News: नालंदा में बाजार से लौट रहे बाइक सवार की पानी टंकी की दीवार में टकराने से मौत हो गई। युवक की सात महीने पहले ही शादी हुई थी, लेकिन इस घटना ने खुशियों का माहौल गम में बदल दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Nalanda News: Bike collided with wall of water tank, young man died on spot; got married seven months ago
मृतक मिथुन कुमार (फाइल फोटो) तथा घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पानी टंकी की दीवार से टकरा गई, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना नालंदा थाना क्षेत्र के बड़गांव सूरजपुर मोड़ के पास हुई। मृतक की पहचान बेगमपुर नथाचक निवासी मिथुन कुमार (25) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

 
खरीदारी के लिए गया था, लौटते समय हुआ हादसा
परिजनों के अनुसार, मिथुन कुमार शुक्रवार को नालंदा मोड़ पर खरीदारी करने के लिए गया था। वह बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था कि बड़गांव सूरजपुर मोड़ के पास अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सीधी पानी टंकी की दीवार से टकरा गई। हादसे में मिथुन के सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना तुरंत परिजनों को दी। जैसे ही परिवार को मिथुन की मौत की खबर मिली, घर में कोहराम मच गया। माता-पिता और पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

 
सात महीने पहले हुई थी शादी
जानकारी के मुताबिक, मिथुन कुमार की शादी महज सात महीने पहले हुई थी। घर में खुशियों का माहौल था, लेकिन इस हादसे ने सब कुछ बदलकर रख दिया। मिथुन के अचानक यूं चले जाने से परिवार सदमे में है। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही नालंदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। नालंदा थाना प्रभारी जवाहर राम ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 
तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहन बन रहे हादसों की वजह
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर वाहनों की तेज रफ्तार और अनियंत्रित ढंग से बाइक चलाने की वजह से आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने प्रशासन से सड़क सुरक्षा नियमों को कड़ाई से लागू करने की मांग की ताकि ऐसी दुखद घटनाओं को रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed