{"_id":"68d7d038acf4dd90d80acfd7","slug":"nalanda-news-a-young-woman-was-murdered-with-a-poison-injection-in-nalanda-the-body-was-found-buried-on-the-river-bank-the-family-was-upset-with-their-daughters-love-affair-patna-news-c-1-1-noi1243-3453641-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सुई से जहर देकर युवती की हत्या, दो बार घर से भाग चुकी थी; गर्भवती थी अविवाहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सुई से जहर देकर युवती की हत्या, दो बार घर से भाग चुकी थी; गर्भवती थी अविवाहित
Sat, 27 Sep 2025 06:12 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 06:12 PM IST
सार
Murder Case : प्यार के चक्कर में वह दो बार घर से भाग चुकी थी। परिवार वाले तंग थे। अविवाहित गर्भवती हो गई तो दस तरह की चर्चा। लेकिन, इस बार गायब हुई तो सुई से जहर देकर मारे जाने की आशंका के साथ शव मिला।
विज्ञापन
शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नालंदा में शनिवार को ऑनर किलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। घर वालों ने (19) वर्षीय युवती की हत्या कर उसके शव को नदी किनारे दफन कर दिया था। मामला नूरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत नोनिया विगहा गांव का है। मृतका नोनिया बीघा की रहने वाली है।
घटनास्थल से मिला रस्सी और अन्य सामान
सदर एसडीपीओ 2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि नूरसराय थाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि नोनिया विगहा स्थित एक शव सहसी नदी के किनारे दफन किया हुआ है। शव मिलने के उपरांत उसकी पहचान आसपास के गांव के लोगों के द्वारा कराया गया। एफएसएल एवं डॉग स्क्वायड की टीम को भी साक्ष्य संकलन के लिए मौके पर बुलाया गया है। घटनास्थल के पास से रस्सी, इंजेक्शन और कुछ अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं।
छोटे भाई ने की पहचान
डीएसपी ने बताया कि ग्रामीण जब नदी किनारे गए तो उन्हें दुर्गंध आ रही थी। जिसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो नदी किनारे कुछ आपत्तिजनक सामान दिखाई दिया और वहीं पर गड्ढा किया हुआ था। इसके बाद मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति में गड्ढा खोदकर शव को बाहर निकाला गया। शव देखने से प्रतीत हो रहा है कि तीन से चार दिन पूर्व ही हत्या कर जमीन में दफन कर दिया गया था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। मृतका के घर में मौजूद छोटे भाई से शव की शिनाख्त की गई है। घर वाले घटना के बाद गांव से फरार हैं।
विज्ञापन
पढ़ें; सीएम नीतीश कुमार ने मधुबनी में 8328 करोड़ की 25 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया, लाभुकों से संवाद
प्रेम प्रसंग में हत्या की चर्चा
चर्चा है कि युवती की हत्या प्रेम प्रसंग को लेकर उसके घर वालों ने कर दी है। वह घर से दो बार प्रेम प्रसंग को लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार भी हो चुकी थी। गांव के ही एक युवक से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह 2 महीने की गर्भवती भी थी। वह चार भाई और तीन बहनों में दूसरे नंबर पर थी पिता मजदूरी करने का काम करते हैं।
जहर देकर हत्या की आशंका
चौकीदार अरविंद पासवान ने बताया कि नदी किनारे गड्ढे के पास कुत्तों की झुंड लगी हुई थी। इसके बाद गांव वालों को अनहोनी की आशंका लगी और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। करीब 3 फीट गड्ढा खोदकर लड़की के शव को बाहर निकाला गया। गड्ढे के अंदर बोरे में बंद कर युवती को बैठा दिया गया था। वहां मौजूद इंजेक्शन से यह प्रतीत होता है कि जहर देकर उसकी हत्या की गई है।