फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Nalanda News: A Moving Car on NH-20 Bursts Into Flames, Two Passengers Dead Safe; short circuit suspected

Bihar News: एनएच-20 पर चलती कार आग की लपटों में समाई, मौके से लापता हुए दोनों सवार; शॉर्ट सर्किट की आशंका

Fri, 21 Nov 2025 03:23 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 21 Nov 2025 03:23 PM IST
सार

Nalanda News: नालंदा के एनएच-20 पर शुक्रवार को चलती वैगन-आर कार में अचानक आग लग गई। दो सवार समय रहते बाहर निकल गए और बाद में गायब हो गए। पुलिस ने एसी में शॉर्ट सर्किट को कारण बताया है। घटना में कार पूरी तरह जल गई।
 

विज्ञापन
Nalanda News: A Moving Car on NH-20 Bursts Into Flames, Two Passengers Dead Safe; short circuit suspected
चलती कार में अचानक लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा जिले में शुक्रवार को एनएच-20 पर एक चलती कार अचानक आग की चपेट में आ गई। यह घटना दीपनगर थाना क्षेत्र में पिलर नंबर 46 के पास हुई, जहां मारुति वैगन-आर कार देखते ही देखते धू-धू कर जल गई। प्रत्यक्षदर्शी पवन यादव के अनुसार, कार में दो लोग सवार थे और वाहन बख्तियारपुर की ओर से आ रहा था। चलते हुए अचानक कार से धुआं निकलने लगा, जिसके बाद दोनों सवारों ने गाड़ी रोककर पानी मांगा। मौके पर दो बाल्टी पानी भी लाया गया, लेकिन तभी धुआं भड़ककर आग में बदल गया और कार पूरी तरह जल गई।

विज्ञापन

 
सवार मौके से लापता, भीड़ जुटी
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार में सवार दोनों लोग किस दिशा में जा रहे थे अथवा कहां से आए थे, इसकी जानकारी नहीं है। आग लगने के बाद दोनों व्यक्ति वहां से गायब हो गए। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए और स्थिति को देखते रहे, जबकि हाईवे पर अन्य वाहन सामान्य रूप से गुजरते रहे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar: नई सरकार के शपथ ग्रहण की अगली सुबह बिहार में विपक्षी दल के नेता की हत्या; मृतक पर भी दर्ज थे कई मामले
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस ने जताई शॉर्ट सर्किट की संभावना
दीपनगर थाना अध्यक्ष राजमणि ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कार में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका व्यक्त की जा रही है। गाड़ी का मालिक स्वयं थाने पहुंचा और उसने बताया कि एसी में शॉर्ट सर्किट होने के कारण कार ने आग पकड़ ली। पुलिस ने कहा कि जैसे ही लिखित आवेदन मिलेगा, आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जांच जारी है और जल चुकी कार को सड़क से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed