फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Nalanda: Jamshedpur businessman kidnapped, police rescued him in 2 hours; former jawan-CSP operator arrested

Crime: जमशेदपुर के व्यापारी का नालंदा में अपहरण, पुलिस ने दो घंटे में छुड़ाया; पूर्व जवान-CSP संचालक गिरफ्तार

Sat, 29 Mar 2025 08:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 29 Mar 2025 08:21 PM IST
सार

Nalanda Crime: जमशेदपुर के व्यापारी का नालंदा में अपहरण कर लिया गया। हालांकि पुलिस ने दो घंटे में व्यापारी को सकुशल छुड़वा लिया। इस मामले में सेना के पूर्व जवान और CSP संचालक गिरफ्तार को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Nalanda: Jamshedpur businessman kidnapped, police rescued him in 2 hours; former jawan-CSP operator arrested
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा जिले में एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम देते हुए अपराधियों ने झारखंड के सरायकेला के एक व्यापारी का अपहरण कर लिया। फिर उसके परिवार से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी। हालांकि पुलिस की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई की वजह से मात्र दो घंटे के भीतर व्यापारी को सकुशल छुड़ा लिया गया और दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस पूरे घटनाक्रम ने इलाके में हड़कंप मचा दिया, लेकिन पुलिस की तेज कार्रवाई से अपराधियों के मंसूबे नाकाम हो गए। पुलिस ने अपराधियों के पास से हथियार, मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद की है और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Election:बिहार दिवस को छोड़ लालू पर तंज कसने लगे नड्डा; तेजस्वी तो पैदा भी नहीं हुए थे- ऐसा क्यों बोले
विज्ञापन

 
झारखंड पुलिस की सूचना पर हरकत में आई बिहार पुलिस
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे नालंदा जिले के बिंद थाना के सरकारी नंबर पर झारखंड के सरायकेला थाना के एक पुलिस अधिकारी का फोन आया। उन्होंने बताया कि सरायकेला के एक व्यापारी को अगवा कर लिया गया है और अपराधी फिरौती के तौर पर 50 लाख रुपये मांग रहे हैं। फोन की लोकेशन नालंदा और पटना के सीमावर्ती इलाके में ट्रेस हुई, जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
छापामारी कर अपराधियों को दबोचा
बिंद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया और तकनीकी सर्विलांस के आधार पर छतर विगहा इलाके के पास गेहूं के खेत में छापामारी की गई। जब पुलिस वहां पहुंची तो देखा कि दो अपराधी एक व्यक्ति को जबरदस्ती पकड़कर खड़े थे। पास में ही एक बुलेट मोटरसाइकिल खड़ी थी। पुलिस को देखकर अपराधियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें दबोच लिया। अपहृत व्यक्ति ने अपना नाम दीपक कुमार कन्हैया बताया और कहा कि वह सरायकेला का एक व्यापारी है। पुलिस ने तत्काल उसे सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया।
 
गिरफ्तार अपराधियों की पहचान बिंद थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव निवासी जितेंद्र कुमार और अमावां गांव निवासी गौतम कुमार के रूप में हुई है। उनके पास से एक देसी पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन और एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
 
पीड़ित व्यापारी ने सुनाई आपबीती
पीड़ित व्यापारी दीपक कुमार कन्हैया ने बताया कि इंडियामार्ट के जरिए उसे फोन किया गया था। उन्हें कहा गया कि एनटीपीसी में केमिकल सप्लाई करना है। इस सिलसिले में उन्हें बिहारशरीफ में मीटिंग के लिए बुलाया गया। जब दीपक टाटानगर से बस पकड़कर बिहारशरीफ के रामचंद्रपुर बस स्टैंड पहुंचे, तो अपराधियों ने उन्हें एक चार पहिया वाहन में जबरदस्ती बैठा लिया। वाहन में पहले से ही चार-पांच लोग मौजूद थे। उसके बाद उन्हें एक गेस्ट हाउस ले जाने की बात कहकर कहीं और ले जाया गया और फिर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी गई। अपराधियों ने उनका पर्स और मोबाइल लूट लिया। फिर परिवार से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने लगे।


यह भी पढ़ें- Bihar Election 2025:पीके ने किसे बताया बरसाती मेंढक; ‘वोट हमारा, विकास गुजरात का नहीं चलेगा’ से निशाना किसपर?
 
दीपक ने बताया कि मुझे करीब सात-आठ घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया। अपराधियों ने मुझसे जबरन परिवार को फोन करवाया और धमकियां दीं। पिस्टल दिखाकर कहा कि अगर पैसे नहीं मिले तो मुझे मार देंगे। मुझे लग रहा था कि आज मेरी हत्या कर दी जाएगी।
 
सेना का पूर्व जवान निकला अपहरणकर्ता
गिरफ्तार अपराधियों में से एक जितेंद्र कुमार पहले भारतीय सेना में था। उसने 10 साल पहले त्यागपत्र दे दिया था। वहीं, दूसरा आरोपी गौतम कुमार अमावां में सीएसपी (ग्राहक सेवा केंद्र) संचालक है। पुलिस को संदेह है कि इस अपराध में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। अपहरण की वारदात में एक चार पहिया वाहन का भी इस्तेमाल किया गया था। अब पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर रही है ताकि इस अपराध में शामिल अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed