Bihar Election: बिहार दिवस को छोड़ लालू पर तंज कसने लगे नड्डा; तेजस्वी तो पैदा भी नहीं हुए थे- ऐसा क्यों बोले
Bihar Election 2025: जेपी नड्डा ने आरोप लगाया कि लालू यादव के शासनकाल में बिहार में अराजकता अपने चरम पर थी। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों को बिहार से भागने पर मजबूर कर दिया गया था। शो रूम से नई गाड़ियां जबरन उठा ली जाती थीं। पढ़ें पूरी खबर...।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को दिल्ली भाजपा के पूर्वांचल मोर्चा द्वारा आयोजित बिहार दिवस कार्यक्रम में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि लालू यादव के शासनकाल में बिहार ‘डूबता बिहार’ बन गया था और जंगलराज में तब्दील हो गया था।
यह भी पढ़ें- Bihar:केंद्रीय मंत्री बोले- मोदी सरकार ने देश में धर्म परिवर्तन पर लगाई रोक, ऐसा करने वालों को भेजा जाएगा जेल
‘1970 के दशक के बाद आया पतन का दौर’
जेपी नड्डा ने बिहार के गौरवशाली इतिहास की चर्चा करते हुए कहा कि यह प्रदेश नालंदा और विक्रमशिला जैसी महान शिक्षण संस्थाओं का केंद्र रहा है। बिहार ने दुनिया को लोकतंत्र दिया और यहां की बौद्धिक परंपरा ने पूरे देश को मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि 1970 के दशक तक बिहार विकास की ओर अग्रसर था, लेकिन लालू यादव के शासनकाल में यह ‘डूबता बिहार’ बन गया। 1990 के दशक में जब लालू मुख्यमंत्री थे, तब पटना में शाम के समय बाहर निकलना मुश्किल हो गया था।
#WATCH | Delhi | While addressing 'Ek Bharat Shreshtha Bharat Sneh Milan' program, Union Minister & BJP national president JP Nadda says, "...We have seen the progressing Bihar turned into a sinking Bihar under the leadership of Lalu Yadav. There came a time when it became… pic.twitter.com/eHW9Cis3la
— ANI (@ANI) March 29, 2025
‘लालू राज में डॉक्टर भाग गए, नई गाड़ियां उठाई जाती थीं’
जेपी नड्डा ने आरोप लगाया कि लालू यादव के शासनकाल में बिहार में अराजकता अपने चरम पर थी। उस समय की स्थिति को याद करते हुए उन्होंने कहा कि डॉक्टरों को बिहार से भागने पर मजबूर कर दिया गया था। शो रूम से नई गाड़ियां जबरन उठा ली जाती थीं और उन्हें शादी समारोहों में इस्तेमाल किया जाता था। वहीं, उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि आज कुछ लोग कहते हैं कि बिहार में जंगलराज नहीं था, क्योंकि वे उस समय पैदा ही नहीं हुए थे!
‘नीतीश-मोदी के नेतृत्व में बदला बिहार’
जेपी नड्डा ने कहा कि नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार ने जंगलराज से निकलकर विकास की राह पकड़ी। उन्होंने बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि 2005 में बिहार में सिर्फ 384 किलोमीटर ग्रामीण सड़कें थीं, जो अब बढ़कर 1.12 लाख किलोमीटर हो गई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि आईआईटी, एम्स, भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (IIFT) जैसी बड़ी शैक्षणिक संस्थाओं की स्थापना बिहार में हुई है।
#WATCH | Delhi | On Bihar Divas celebrations, BJP MP Manoj Tiwari says, "Bihar gave a lot to the country and the world... Bihar was the very first democracy..."
— ANI (@ANI) March 29, 2025
On AIMIM chief Asaduddin Owaisi's statement on Waqf (Amendment) Bill 2024, he says, "Muslim leaders are constantly… pic.twitter.com/S3smUwxODz
‘पटना मेडिकल कॉलेज बनेगा एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल’
जेपी नड्डा ने बिहार सरकार की स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ती सुधार की ओर इशारा करते हुए कहा कि पटना मेडिकल कॉलेज को एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल बनाया जाएगा। यह बिहार के लोगों के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी और इससे चिकित्सा सुविधाओं में क्रांतिकारी बदलाव आएगा।
#WATCH | Delhi | On Bihar Divas celebrations, BJP MP Kamaljeet Sehrawat says, "Our country is 'Ek Bharat Shresht Bharat' because Bihar has largely contributed to the culture of the nation and NDA is working to develop Bihar's culture and education..."
— ANI (@ANI) March 29, 2025
On AIMIM chief Asaduddin… pic.twitter.com/oBTaCksTJc
यह भी पढ़ें- Bihar News:कन्हैया कुमार बोले- ड्रग्स की चपेट में आ रहा बिहार का युवा, शराब की हो रही होम डिलीवरी
‘दिल्ली के पूर्वांचली बीजेपी कार्यकर्ता बिहार में प्रचार के लिए तैयार रहें’
जेपी नड्डा ने दिल्ली भाजपा और पूर्वांचल मोर्चा के कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि इन्हीं कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में भाजपा सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। अब उन्हें बिहार में भी भाजपा के प्रचार अभियान में भाग लेना चाहिए। उन्होंने बिहार के लोगों से अपील करते हुए कहा कि राजनीतिक स्थिरता और विकास के लिए आगामी विधानसभा चुनावों में फिर से एनडीए को मजबूत करें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.