फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Nalanda: Injured policeman remained lying in road pit all night; Smart city employees forgot to put barricades

Bihar: रात भर सड़क के गड्ढे में पड़ा रहा घायल जवान; काम की जगह बेरिकेडिंग लगाना भूले स्मार्ट सिटी के कर्मचारी

Wed, 24 Jan 2024 02:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 24 Jan 2024 02:33 PM IST
सार

Nalanda Hindi News: लहेरी थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि घायल जवान को जख्मी हालत में भर्ती कराया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Nalanda: Injured policeman remained lying in road pit all night; Smart city employees forgot to put barricades
घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा के बिहार शरीफ में सड़क पर एक गड्ढे में बिहार पुलिस का जवान रात भर जख्मी हालत में पड़ा रहा। अगली सुबह सैर पर निकले लोगों ने उसे बाहर निकाला और इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। यह घटना लहेरी थाना क्षेत्र की है। दरअसल, स्मार्ट सिटी के तहत बिहार शरीफ में फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी सिलसिले में रांची रोड के मेहरपर बीच सड़क में गड्ढा खोदा गया है, जो एकदम खुला है और बेरिकेड भी नहीं लगाया गया है। बताया जा रहा है कि जख्मी जवान अंशु कुमार है जो नालंदा में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है और समाहरणालय में पदस्थापित है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, अंशु मंगलवार की रात किसी काम को लेकर पुलिस लाइन गया था। जहां से वापस लौटने के दौरान वह फ्लाई ओवर के लिए खोदे गए गड्ढे में जा गिरा। इस वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रात भर अंशु गड्ढे में ही पड़ा रहा। बुधवार की सुबह जब लोग सैर करने निकले तो उन्हें कराहने की आवाज आई, तब जाकर अंशु को गड्ढे से बाहर निकाला गया। फिर डायल 112 की पुलिस की मदद से बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी चिंताजनक स्थिति देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। अंशु को सिर में गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन

 
दरअसल, गड्ढे को ध्यान में रख एक फुट मिट्टी के टीले से सड़क पर अवरोधक बना दिया गया, ताकि आने वाली गाड़ियां रुक सकें। हालांकि दूर से एक फुट मिट्टी के टीले देख पाना मुश्किल है। इसी वजह से हादसा हो गया। सुबह जैसे ही इस बात की जानकारी संवेदक को ही तो आनन-फानन में बेरिकेडिंग लगाया गया। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि रात में निर्माण स्थल के पास किसी तरह का बेरिकेडिंग नहीं थी। सुबह जब पुलिस के जवान को जख्मी हालत में गड्ढे से निकाल कर अस्पताल भेजा गया। उसके बाद ही उक्त स्थल पर लोहे की बेरिकेडिंग लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
लहेरी थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि घायल जवान को जख्मी हालत में भर्ती कराया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, स्मार्ट सिटी के सीओ विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed