{"_id":"69305b73a8fc54bd8203ff2c","slug":"nalanda-devdha-flyover-road-accident-scorpio-maruti-car-fire-injured-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: नालंदा के फ्लाईओवर में बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो और मारुति की टक्कर, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: नालंदा के फ्लाईओवर में बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो और मारुति की टक्कर, कई घायल
Wed, 03 Dec 2025 09:17 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 09:17 PM IST
सार
नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र स्थित देवधा फ्लाईओवर पर स्कॉर्पियो और मारुति कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर में मारुति कार में आग लग गई और सभी यात्री वाहन से कूदकर अपनी जान तो बचाने में सफल हुए, लेकिन गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
नालंदा में फ्लाईओवर पर दो वाहनों की भीषण भिड़ंत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र स्थित देवधा फ्लाईओवर पर बुधवार की शाम एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। रजौली-बख्तियारपुर फ्लाईओवर पर स्कॉर्पियो और मारुति कार के बीच हुई भीषण टक्कर में मारुति कार में आग लग गई, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि, समय रहते कार सवारों ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई।
हादसा एकतरफा परिचालन के दौरान हुआ। फ्लाईओवर पर फिलहाल एक तरफ से ही वाहनों का परिचालन किया जा रहा था। इसी दौरान दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मारुति कार में तुरंत आग लग गई। यात्रियों ने जान बचाने के लिए तत्काल वाहन से कूदकर बाहर निकलने का प्रयास किया। सभी यात्री आग की लपटों से तो बच गए, लेकिन टक्कर के कारण वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद मौके पर भगदड़ मच गई और आसपास के लोगों ने घायलों को बचाने की कोशिश की।
पढे़ं: बिहार विधानसभा अध्यक्ष बने डॉ. प्रेम कुमार किस वर्ग से हैं? जानें, चुनाव से पहले क्या कहा था
विज्ञापन
दमकल और पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद घटनास्थल पर पहुंची टीम ने यातायात व्यवस्था को संभाला और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।