फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Nalanda Assembly Elections 2025 nitish kumar stronghold nalanda nda clean sweep seven zero

Bihar Election 2025: नीतीश के किले में अजेय एनडीए, सभी 7 सीटों पर क्लीन स्वीप; विपक्ष पूरी तरह साफ

Sat, 15 Nov 2025 12:34 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 15 Nov 2025 12:34 PM IST
सार

नालंदा जिले ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए को ऐतिहासिक समर्थन दिया। जिले की सभी 7 सीटों पर एनडीए ने क्लीन स्वीप करते हुए विपक्ष का पूरी तरह सफाया कर दिया।

विज्ञापन
Nalanda Assembly Elections 2025 nitish kumar stronghold nalanda nda clean sweep seven zero
नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा ने इस बार 2025 के विधानसभा चुनाव में एनडीए को अभूतपूर्व जनादेश दिया है। नालंदा कॉलेज में शुक्रवार को हुई मतगणना में एनडीए ने जिले की सभी सातों विधानसभा सीटों पर कब्ज़ा जमाते हुए विपक्ष का सूपड़ा साफ कर दिया। 2020 में यहां की एकमात्र इस्लामपुर सीट जीतने वाला महागठबंधन इस बार नीतीश के इस अभेद्य किले में कोई सेंध नहीं लगा पाया।

विज्ञापन


एनडीए की यह जीत कई मायनों में अहम साबित हुई। पहली आरजेडी की 2020 में जीती हुई इकलौती सीट इस्लामपुर को जदयू ने न सिर्फ वापस लिया, बल्कि 32,239 वोटों के भारी अंतर से जीत दर्ज की। दूसरी 2020 की चर्चित सीट हिलसा, जहां पिछले चुनाव में जीत का फैसला महज 12 वोटों से हुआ था, वहां इस बार जदयू ने 16,012 वोटों के बड़े अंतर से जीतकर सभी अटकलों पर पूर्ण विराम लगा दिया।
विज्ञापन


नालंदा जिला विधानसभा चुनाव परिणाम (2025)

 

विधानसभा सीट विजयी उम्मीदवार / पार्टी वोट (विजेता) दूसरे स्थान पर / पार्टी वोट (उपविजेता) अंतर
इस्लामपुर रूहैल रंजन (JDU) 1,00,487 राकेश रौशन (RJD) 68,248 32,239
हिलसा कृष्ण मुरारी शरण (JDU) 96,009 शक्ति सिंह यादव (RJD) 79,997 16,012
राजगीर (SC) कौशल किशोर (JDU) 1,07,811 विश्वनाथ चौधरी (CPIML) 52,383 55,428
हरनौत हरि नारायण सिंह (JDU) 1,06,954 अरुण कुमार (Congress) 58,619 48,335
अस्थावां जितेंद्र कुमार (JDU) 90,542 रवि रंजन कुमार (RJD) 49,834 40,708
नालंदा श्रवण कुमार (JDU – मंत्री) 1,05,432 कौशलेंद्र कुमार (Congress) 72,424 33,008
बिहारशरीफ डॉ. सुनील कुमार (BJP – मंत्री) 1,09,304 उमैर खान (Congress) 80,136 29,168

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed