फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Nalanda: A private school vehicle crushed a student, he died on spot; his father also went missing 2 years ago

Accident Today: निजी स्कूल के वाहन ने एक छात्र को कुचला, मौके पर मौत; दो साल पहले पिता भी हो चुके हैं गुम

Wed, 22 May 2024 06:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 22 May 2024 06:10 PM IST
सार

Nalanda News: चण्डी थाना अध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में मौत की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अज्ञात वाहन की पहचान करने में पुलिस जुट गई है।

विज्ञापन
Nalanda: A private school vehicle crushed a student, he died on spot; his father also went missing 2 years ago
रोते-बिलखते मृत छात्र के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नालंदा में बुधवार को सड़क हादसे में एक किशोर की मौत हो गई। मामला चण्डी थाना क्षेत्र के सतनाग गांव के पास की है। मृतक की पहचान चण्डी थाना क्षेत्र के गोकुलपुर निवासी दिलीप पासवान के बेटे शिवम कुमार (15) के रूप में की गई है।

विज्ञापन

 
घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने बताया कि शिवम कुमार घर से पैदल स्कूल पढ़ने के लिए जा रहा था। इसी बीच एक निजी स्कूल के वाहन सतनाग गांव के पास शिवम को कुचलते हुए फरार हो गया। घटना की जानकारी परिवार वालों को आसपास के लोगों से मिली। इसके बाद वे लोग मौके पर पहुंचे, जहां देखा कि शिवम कुमार की मौत हो चुकी है। इसके बाद घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

 
उन्होंने बताया कि शिवम नौवीं क्लास का छात्र था और वह पढ़ाई करने के लिए पैदल चण्डी स्थित सरकारी स्कूल जा रहा था। उसके पिता दो साल पूर्व चेन्नई से घर लौटने के दौरान ट्रेन में गुम हो चुके हैं। वह चेन्नई में मजदूरी करने का काम करते थे। इसके बाद से उनका अब तक पता नहीं चल सका है। वहीं, सड़क हादसे में शिवम की मौत हो जाने के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं, इस मामले में चण्डी थाना अध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में मौत की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अज्ञात वाहन की पहचान करने में पुलिस जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed