फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Murder of newly married woman due to dowry

Nalanda: दहेज को लेकर नव विवाहिता की हत्या, 15 महीने पहले हुई थी शादी, दुकान खोलने के लिए मांगा था 2 लाख रुपये

Thu, 28 Mar 2024 10:48 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 28 Mar 2024 10:48 AM IST
सार

Nalanda: नालंदा में एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मामला तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत केशोपुर गांव का है। मृतका की पहचान केशोपुर गांव निवासी शंकर कुमार की पत्नी अंजली कुमारी (18) के रूप में की गई है। मायके वाले गुरुवार की सुबह शव के पोस्टमार्टम को लेकर बिहार शरीफ सदर अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने ससुरालजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया हैं। 

विज्ञापन
Murder of newly married woman due to dowry
मृतका के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घटना के संबंध में जहानाबाद जिला के काकोपाली निवासी मृतका के पिता रामबाबू मिस्त्री ने बताया कि करीब 15 महीने पूर्व उनकी बेटी ने शंकर कुमार से शादी की थी। शंकर कुमार और उसके परिवार ने 2 लाख रुपए की डिमांड की थी। पैसे नहीं देने पर गला दबा कर उनकी बेटी की हत्या कर दी गई और फिर दामाद ने ही फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद वे लोग बेटी के ससुराल पहुंचे जहां देखा कि शव बेड पर पड़ा हुआ है। 

विज्ञापन


दुकान खोलने के लिए मांग रहा था रुपये
मायके वालों ने बताया कि युवक फर्नीचर बनाने का काम करता है, वह दुकान खोलने के लिए 2 लाख रुपये की डिमांड कर रहा था। चार दिन पूर्व भी उसने फोन कर पैसे और अन्य सामान देने की मांग की थी। पैसे और सामान नहीं देने के कारण उसने गला दबाकर  अंजलि की हत्या कर दी।
विज्ञापन


क्या बोली पुलिस
तेल्हाड़ा थाना जयप्रकाश ठाकुर ने बताया कि मौत की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। अध्यक्ष मायके वाले दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पति को हिरासत में ले लिया गया है एवं पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed