फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Miscreants shot Bajaj Finance employee in bhojpur

Bhojpur: बदमाशों ने बजाज फाइनेंस कर्मी की मारी गोली, घर के इकलौते चिराग को बुझाया, ऐसे दिया वारदात को अंजाम

Mon, 01 Apr 2024 11:08 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 01 Apr 2024 11:08 AM IST
सार

Bhojpur: भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सारंगपुर गांव में रविवार की शाम हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक को गोलियों से भून दिया। इस घटना में युवक को नौ गोलियां लगी है, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या की सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
Miscreants shot Bajaj Finance employee in bhojpur
बदमाशों ने बजाज फाइनेंस कर्मी की मारी गोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जानकारी के मुताबिक मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भेल डुमरा गांव निवासी शंकर सिंह का 23 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार सिंह है। मुकेश कुमार बजाज फाइनेंस कर्मी था। आरा शहर के कतीरा स्थित बजाज फाइनेंस में डीसीए (कनेक्शन बॉय) के पद पर करीब एक वर्ष से कार्यरत था। मृतक के पिता शंकर सिंह ने बताया कि उनके गांव और दूसरे गांव के लड़कों से एक वर्ष पहले झगड़ा हुआ था, जिसको लेकर उस समय दूसरे गांव के लड़कों द्वारा उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई थी, लेकिन उस दौरान बात खत्म हो गई थी। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जब वह अपने कतीरा स्थित बजाज फाइनेंस कार्यालय में था, उसी समय हमदोनों की फोन पर बात भी हुई थी। तब उसने कहा था कि मैं अभी ड्यूटी पर हूं कुछ देर में घर लौट आऊंगा। प्रतिदिन की तरह रविवार की शाम जब वह कलेक्शन का पैसा आरा शहर के कतीरा स्थित बजाज फाइनेंस कार्यालय में जमा कर बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था। उसी दौरान सारंगपुर गांव स्थित स्टेट बोरिंग के समीप उसका पीछा कर रहे बाइक सवार तीन अपराधियों ने गोलीमार कर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार तीनों अपराधी हथियार लहराते हुए भाग निकले। 
विज्ञापन


थोड़ी देर में पहुंची पुलिस
वहीं घटना को लेकर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि शाम करीब छह बजे के आसपास मुफस्सिल थाना अंतर्गत सारंगपुर गांव के थोड़ा पहले स्वास्तिक ईंट भट्ठा के पास एक व्यक्ति को गोली मारने की सूचना स्थानीय पुलिस को प्राप्त होती है। सूचना प्राप्त होते ही थाना गश्ती, थानाध्यक्ष और अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी घटना स्थल पर थोड़ी देर में पहुंच गए। वहां ज्ञात होता है कि भेल डुमरा के रहने वाले मुकेश कुमार सिंह पिता शंकर सिंह को अज्ञात बाइक सवार अपराधियों के द्वारा सिर में गोली मार दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed