फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Miscreants-loitering-schools-colleges-frequented-female-students-trouble

Bihar News: स्कूल-कॉलेज के बाहर अब नहीं चलेगी मनचलों की मनमानी, छात्राओं की सुरक्षा के लिए सड़क पर उतरी पुलिस

Tue, 07 Jul 2026 09:00 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Tue, 07 Jul 2026 09:00 PM IST
सार

Bihar News: बाढ़ में छात्राओं की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार और पुलिस मुख्यालय ने स्कूलों और कॉलेजों के बाहर पुलिस बल की तैनाती की है। छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे सुरक्षा की भावना बढ़ी है और मनचलों पर भी अंकुश लगा है।
 

विज्ञापन
Miscreants-loitering-schools-colleges-frequented-female-students-trouble
पुलिस बल की तैनाती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाढ़ में स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार और पुलिस मुख्यालय की ओर से विशेष पहल की गई है। इसका उद्देश्य छात्राओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है, ताकि वे बिना किसी भय के स्कूल और कॉलेज आ-जा सकें तथा अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। अक्सर देखा जाता है कि स्कूल और कॉलेज के आसपास मनचले युवकों का जमावड़ा रहता है, जो छात्राओं पर अभद्र टिप्पणियां करते हैं और कई बार उनके साथ बदसलूकी भी करते हैं।

विज्ञापन


इन घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अब स्कूल और कॉलेजों के आसपास पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। स्कूल खुलने और छुट्टी होने के समय पुलिसकर्मी सड़कों पर गश्त करते हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हैं, ताकि कोई भी मनचला छात्राओं को परेशान न कर सके। पुलिस मुख्यालय की इस पहल के बाद छात्राएं खुद को पहले से अधिक सुरक्षित महसूस कर रही हैं। वहीं, पुलिस की मौजूदगी से मनचलों में भी भय का माहौल है। शहर के लगभग सभी बालिका स्कूलों और कॉलेजों के आसपास पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। स्कूल समय के दौरान पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी के साथ क्षेत्र में गश्त करते नजर आते हैं। अभिभावकों का भी कहना है कि पुलिस की तैनाती से उन्हें अपनी बेटियों की सुरक्षा को लेकर भरोसा मिला है।
विज्ञापन


महिला सुरक्षा के लिए विशेष ड्यूटी पर तैनात पुलिस
पुलिस जवान सुशील कुमार ने बताया कि उनकी ड्यूटी महिला सुरक्षा के लिए लगाई गई है। वे स्कूल, कॉलेज, चर्च और मंदिर जैसे सार्वजनिक स्थलों के आसपास तैनात रहते हैं तथा महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार और वरीय अधिकारियों के निर्देश पर यह व्यवस्था लागू की गई है, ताकि मनचले और आपराधिक तत्व महिलाओं और छात्राओं के साथ छेड़छाड़ न कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षिका बोलीं- छात्राओं का बढ़ा आत्मविश्वास
गर्ल्स हाई स्कूल की शिक्षिका अस्मिता कुमारी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार की यह पहल सराहनीय है। इस व्यवस्था के बाद छात्राओं की स्कूल में उपस्थिति बढ़ी है और वे पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल के बाहर पुलिस की मौजूदगी देखकर अभिभावकों का भरोसा भी बढ़ा है।


यह भी पढ़ें: कायस्थ को ही बांकीपुर से भाजपा ने उतारा, मगर नाम चौंकाने वाला; कौन हैं BJP प्रत्याशी अभिषेक?

'अब सुरक्षित महसूस होता है'
छात्रा अंजली कुमारी ने कहा कि पुलिस बल की तैनाती उनकी सुरक्षा के लिए की गई है। पुलिसकर्मियों की मौजूदगी से उन्हें स्कूल आने-जाने में किसी प्रकार का डर नहीं लगता और वे खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed