फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Abhishek Kumar BJP candidate against Prashant Kishor Rekha Gupta bankipur vidhan sabha Bihar news

Bihar Election: कायस्थ को ही बांकीपुर से भाजपा ने उतारा, मगर नाम चौंकाने वाला; कौन हैं BJP प्रत्याशी अभिषेक?

Tue, 07 Jul 2026 06:31 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 07 Jul 2026 06:31 PM IST
सार

Bihar News : बिहार विधानसभा चुनाव की तरह बांकीपुर उप चुनाव के प्रत्याशी की घोषणा के समय भी भाजपा ने चौंकाने का सिलसिला जारी रखा। बांकीपुर से भाजपा ने कायस्थ को तो उतरा, लेकिन नाम ऐसा जो मीडिया की दौड़ से दूर था।

विज्ञापन
Abhishek Kumar BJP candidate against Prashant Kishor Rekha Gupta bankipur vidhan sabha Bihar news
बांकीपुर से भाजपा उम्मीदवार अभिषेक कुमार बंटी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी बांकीपुर सीट के लिए कायस्थ जाति से प्रत्याशी दे दिया है। प्रत्याशी कायस्थ जाति से भले दिया गया, लेकिन जातिगत पहचान से दूर रहे युवा नेता को मौका दिया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार बंटी बांकीपुर से चुनाव में उतारे गए हैं। प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता के सामने वह भाजपा की 31 साल की पारंपरिक सीट को कायम रखने के लिए उतरे हैं।

विज्ञापन


अभिषेक कुमार के नाम की चर्चा कहीं नहीं हो रही थी। जिन नामों को चर्चा हो रही थी, उनमें से एक को भी टिकट नहीं मिला। बताया जा रहा है कि अभिषेक कुमार लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वर्तमान में वह भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के उपाध्यक्ष हैं और पार्टी के विभिन्न संगठनात्मक पदों पर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं।

विज्ञापन

नितिन नवीन के करीबियों में एक हैं अभिषेक
अभिषेक कुमार इससे पहले पटना महानगर भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने दो बार मंडल अध्यक्ष के रूप में संगठन का नेतृत्व किया है। संगठन में उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें मंडल मंत्री और मंडल महामंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी सौंपी गई थीं। संगठनात्मक कार्यों के साथ-साथ अभिषेक कुमार सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहे। सूत्रों की मानें तो अभिषेक कुमार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के भी करीबियों में से एक माने जाते हैं। यही कारण है कि 31 साल इस सीट पर जीत रही भाजपा ने युवा चेहरे पर भरोसा जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bankipur Vidhan Sabha: पटना के पूर्व सांसद प्रशांत किशोर के साथ; उप चुनाव से पहले शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान


मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने क्या कहा?
बांकीपुर सीट के उम्मीदवार को शुभकामना देते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा बिहार विधानसभा उपचुनाव-2026 के अंतर्गत 182-बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से अभिषेक कुमार को पार्टी का प्रत्याशी घोषित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए। पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व, समर्पण एवं जनसेवा के संकल्प को जनता का भरपूर आशीर्वाद प्राप्त होगा तथा आप विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेंगे। 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं
वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि बिहार विधानसभा उपचुनाव में से भाजपा प्रत्याशी के रूप में घोषित होने पर बिहार भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार उर्फ 'अभिषेक बंटी' जी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल विजय की अग्रिम शुभकामनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed