{"_id":"6470b734a615cae8200abe6a","slug":"mini-gun-factory-busted-in-patna-huge-quantity-of-gun-making-tools-recovered-two-arrested-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पटना में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़; भारी मात्रा में बंदूक बनाने के औजार बरामद, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पटना में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़; भारी मात्रा में बंदूक बनाने के औजार बरामद, दो गिरफ्तार
Fri, 26 May 2023 07:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 26 May 2023 07:12 PM IST
सार
ग्रामीण एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि पियरिया गांव में दीपक सिंह के मकान में सालों से मिनी गन बनाने का काम चल रहा है। उन्होंने इसके लिए एक टीम का गठन कर छापेमारी की। इस छापेमारी में शुक्रवार को पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के पटना के गौरीचक में शुक्रवार को मुंगेर और पटना पुलिस के संयुक्त छापेमारी अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गौरीचक थाना क्षेत्र के पियरिया गांव से दीपक सिंह के मकान में सालों से चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मिनी गन बनाते मुंगेर के दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वहां से भारी मात्रा में बंदूक बनाने के औजार और कच्चा माल भी जब्त किया है।
विज्ञापन
ग्रामीण एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि पियरिया गांव में दीपक सिंह के मकान में सालों से मिनी गन बनाने का काम चल रहा है। उन्होंने इसके लिए एक टीम का गठन कर छापेमारी की। इस छापेमारी में शुक्रवार को पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। उन्होंने बताया कि दीपक सिंह के मकान के तहखाने में गन बनाते हुए मुंगेर निवासी मोहम्मद अहसान (35) और मोहम्मद चुनना (30) को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने वहां से गन बनाने की डाई मशीन, स्प्रिंग, ब्लेड, बट प्लेट, बेस मशीन और भारी मात्रा में वर्मा बरामद किया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि दीपक सिंह पहले से ही आर्म्स एक्ट मामले में जेल में बंद है। पुलिस का यह मानना है कि दीपक सिंह जेल से ही हथियार की सप्लाई करने का काम किया करता है। पुलिस गिरफ्तार लोगों से यह पता लगाने में जुटी है कि अब तक उन लोगों ने हथियार की सप्लाई कहां-कहां और किन-किन लोगों को की है। पुलिस इस मामले में पूरे गैंग को खंगालने में जुट गई है।
विज्ञापन