{"_id":"6a5f00088094a6b7c60c4064","slug":"massive-fire-warehouse-short-circuit-good-lakhs-reduced-ashes-major-tragedy-patna-news-c-1-1-noi1474-4525095-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: पटना में कबाड़ी गोदाम में भीषण आग, दो घंटे तक धधकती रहीं लपटें; लाखों की संपत्ति जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: पटना में कबाड़ी गोदाम में भीषण आग, दो घंटे तक धधकती रहीं लपटें; लाखों की संपत्ति जलकर राख
Tue, 21 Jul 2026 12:14 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:14 PM IST
सार
पटना के खुसरूपुर स्थित सब्जी मंडी के पास एक कबाड़ी गोदाम में मंगलवार तड़के भीषण आग लग गई। ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई और लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। दमकल की दो गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन
कबाड़ी दुकान जलकर राख
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना के खुसरूपुर नगर के वार्ड नंबर-3 स्थित सब्जी मंडी के पास मंगलवार तड़के एक कबाड़ी गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग की भयावह लपटों ने देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, घनी आबादी के बीच हुई इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
आग की ऊंची लपटें उठती दिखाई दीं
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विजय कुमार के कबाड़ी गोदाम से धुएं का गुबार और आग की ऊंची लपटें उठती दिखाई दीं। गोदाम में भारी मात्रा में प्लास्टिक, कागज और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी हुई थी, जिसके कारण आग ने बेहद तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया। स्थानीय निवासियों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी।
दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
घटना की सूचना मिलते ही खुसरूपुर थाना पुलिस और दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। संकरे और घने आवासीय क्षेत्र में आग फैलने का गंभीर खतरा बना हुआ था। स्थानीय लोगों ने भी तत्परता दिखाते हुए दमकलकर्मियों के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता, तो आसपास स्थित दर्जनों मकान इसकी चपेट में आ सकते थे और एक बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- 27 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ धराए थानाध्यक्ष, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप
प्राथमिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन अग्निकांड के कारणों की जांच कर रहे हैं। साथ ही आग से हुए कुल आर्थिक नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है।