फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Mangal Pandey says Robotic surgery will become identity of modern treatment, unit will be established in IGIMS

Bihar News: स्वास्थ्य मंत्री बोले- रोबोटिक सर्जरी बनेगी आधुनिक इलाज की पहचान, IGIMS में भी स्थापित होगी यूनिट

Sun, 06 Jul 2025 04:35 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 06 Jul 2025 04:35 PM IST
सार

Patna News: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि जय प्रभा मेदांता में पिछले तीन वर्षों में 5000 से अधिक रेफरल मरीजों का सफलतापूर्वक उपचार किया गया है, जिसमें हृदय रोग, कैंसर, न्यूरो, यूरोलॉजी, बोन मैरो ट्रांसप्लांट जैसी जटिल बीमारियों का निःशुल्क इलाज भी शामिल है।

विज्ञापन
Mangal Pandey says Robotic surgery will become identity of modern treatment, unit will be established in IGIMS
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय तथा अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने जय प्रभा मेदांता सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, पटना में रोबोटिक सर्जरी व अत्याधुनिक मशीन उपकरण अनुभाग का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंगल पाण्डेय ने कहा कि यह बिहार के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है कि अब अत्याधुनिक तकनीकों व तेज रिकवरी के साथ सर्जरी संभव हो रही है। बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में यह संभव हो पाया कि राज्य में बड़े अस्पतालों का समूह कार्यरत है, जिससे आमजन को दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। बिहार के स्वास्थ्य क्षेत्र में तकनीकी नवाचार और उन्नत उपचार सेवाओं की दिशा में एक नया अध्याय जुड़ गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- गोपाल खेमका हत्याकांड: बेउर जेल से प्रतिबंधित सामग्री बरामद, कई कर्मी निलंबित; डिप्टी CM सम्राट क्या बोले?
विज्ञापन

 


मंगल पांडेय ने कहा कि जय प्रभा मेदांता में पिछले तीन वर्षों में 5000 से अधिक रेफरल मरीजों का सफलतापूर्वक उपचार किया गया है, जिसमें हृदय रोग, कैंसर, न्यूरो, यूरोलॉजी, बोन मैरो ट्रांसप्लांट जैसी जटिल बीमारियों का निःशुल्क इलाज भी शामिल है। यह सुविधा बिहार सरकार और मेदांता हॉस्पिटल के बीच (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) के तहत संभव हुई है, जिसका सीधा लाभ राज्य के गरीब और वंचित वर्ग को मिल रहा है। अब तक 10 रोबोटिक सर्जरी सफलतापूर्वक की जा चुकी हैं, जिनमें से छह सर्जरी बिहार सरकार की मदद से निःशुल्क की गई हैं। रोबोटिक सर्जरी कैंसर, कार्डियक, न्यूरो और यूरोलॉजी जैसी जटिल बीमारियों के इलाज में बेहद कारगर साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मंत्री ने कहा कि आईजीआईएमएस पटना में भी रोबोटिक सर्जरी यूनिट स्थापित की जाएगी, जिससे सरकारी अस्पतालों में भी अत्याधुनिक तकनीकों से जटिल सर्जरी संभव हो सकेगी। उन्होंने कहा कि कैंसर संस्थान में अब तक 4357, हार्ट संस्थान में 1361, न्यूरो साइंस में 157, यूरोलॉजी विभाग में 172 रेफरल मरीजों का इलाज हो चुका है। आठ बोन मैरो ट्रांसप्लांट और छह किडनी ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक पूरे किए गए हैं। बिहार सरकार की प्रतिबद्धता अब सिर्फ इलाज तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रदेश को तकनीकी रूप से सक्षम, सुलभ और आत्मनिर्भर बनाना भी लक्ष्य है।



यह भी पढ़ें- Bihar News: बिहार में कानून-व्यवस्था पर चिराग का तीखा हमला, उद्धव-राज ठाकरे की जोड़ी पर कही ऐसी बात; जानें
 
इस अवसर पर डॉ. रवि शंकर सिंह, निदेशक जय प्रभा मेदांता हॉस्पिटल के नेतृत्व में पूरे मेदांता परिवार और मेडिकल टीम के कार्यों की स्वास्थ्य मंत्री ने प्रशंसा की। उन्होंने डॉ. नरेश त्रेहन (एमडी, मेदांता ग्रुप) और डॉ. प्रवेश रेहान की भी सराहना कर कहा कि वे दूर रहकर भी अस्पताल के प्रति गहरी चिंता और संवेदना रखते हैं, जिससे यह व्यवस्था संभव हो पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed