फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   maner illegal sand mining raid seven boatmen arrested three boats seized 600 cft sand

Bihar: मनेर में अवैध बालू खनन पर बड़ी कार्रवाई, सात नाविक गिरफ्तार, तीन नाव जब्त

Thu, 11 Dec 2025 10:13 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनेर Published by: पटना ब्यूरो Updated Thu, 11 Dec 2025 10:13 PM IST
सार

मनेर में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गंगा नदी से अवैध बालू खनन कर रहे सात नाविकों को गिरफ्तार किया और तीन नावों से लगभग 600 सीएफटी बालू जब्त किया।

विज्ञापन
maner illegal sand mining raid seven boatmen arrested three boats seized 600 cft sand
मनेर थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मनेर में गुरुवार शाम जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई में अवैध बालू खनन करने वाले सात नाविकों को गिरफ्तार किया गया और तीन नावों को 600 सीएफटी से अधिक बालू के साथ जब्त किया गया। यह अभियान पटना जिलाधिकारी के निर्देश पर दानापुर एसडीओ दिव्या शक्ति, दानापुर डीएसपी अमरेंद्र कुमार झा, जिला खनन पदाधिकारी और मनेर पुलिस की संयुक्त टीम ने चलाया।

विज्ञापन

सूचना मिलने पर टीम ने ब्यापुर गंगा घाट पर छापेमारी की, जहां गंगा नदी से मशीन लगाकर अवैध तरीके से बालू निकालने का काम चल रहा था। पुलिस और प्रशासन ने मौके से तीन नावों पर लदे अवैध बालू को जब्त किया और सात नाविकों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

विज्ञापन


पढ़ें: 10वीं बार CM बनने के बाद नीतीश कुमार का पहला चंपारण दौरा, योजनाओं को लेकर किया निरीक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार सभी लोगों से थाने में पूछताछ की जा रही है। खनन विभाग ने जांच के बाद मनेर थाना में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के मामले में एफआईआर दर्ज की है। साथ ही 34 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। खनन पदाधिकारी ने बताया कि आरोपी मनेर से बालू लोड कर सारण और छपरा इलाके में बेचने की तैयारी में थे। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed