Bihar News: अधेड़ की बेरहमी से हत्या, गला दबाकर और धारदार हथियार से किया हमला
मोकामा के कसहा दियारा में 70 वर्षीय वाल्मीकि निषाद की निर्मम हत्या कर दी गई। वह अपने बथान पर सो रहे थे, तभी अपराधियों ने गला दबाकर और धारदार हथियार से हमला कर उनकी जान ले ली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना जिले के मोकामा प्रखंड के कसहा दियारा में एक अधेड़ व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान वाल्मीकि निषाद (70 वर्ष) के रूप में हुई है, जो बेगूसराय जिले के चकिया थाना क्षेत्र के मलहीपुर गांव के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि वह कसहा दियारा में अपने बथान पर सोए हुए थे। शनिवार की रात अपराधियों ने गला दबाकर और धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पटना ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार, बाढ़ एसडीपीओ रामकृष्णा, हाथीदह और मरांची थाना के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पटना से एफएसएल (फॉरेंसिक टीम) को बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए। इसके साथ ही डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है। हालांकि हत्या का कारण अभी तक साफ नहीं हो पाया है। मरांची थाना की पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
ग्रामीणों ने बताई घटना की जानकारी
ग्रामीण रमता देवी ने बताया कि जब मृतक का बेटा उन्हें जगाने गया तो वह मृत पड़े थे और उनके सिर में गंभीर चोट के निशान थे। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि का किसी से कोई विवाद नहीं था। पूर्व पंचायत समिति सदस्य शैली देवी ने बताया कि पुलिस की सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचीं। उन्होंने देखा कि व्यक्ति मृत पड़ा था और उसके सिर में गंभीर जख्म थे। उन्होंने बताया कि वाल्मीकि पहले डेयरी चलाते थे, लेकिन अब यह काम छोड़ चुके थे।
ये भी पढ़ें: गया में नर्सिंग होम में किशोर की मौत के बाद बवाल, तोड़फोड़ और मारपीट, CCTV वायरल, केस दर्ज
परिजनों का बयान- कोई दुश्मनी नहीं थी
मृतक की पत्नी हीरा देवी ने बताया कि वह घर पर खाना बना रही थीं। इसी दौरान खेत से लौटे उनके बेटे ने पिता को जगाया, लेकिन वह मृत पाए गए। बेटे ने ही उन्हें इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उनके पति की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और वह सीधे-सादे व्यक्ति थे। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।