{"_id":"633a38856988840efe563694","slug":"man-killed-son-and-wife-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बिहार में शख्स ने बेटे-पत्नी को मार डाला, कुछ दिन पहले ही जेल से रिहा हुआ था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बिहार में शख्स ने बेटे-पत्नी को मार डाला, कुछ दिन पहले ही जेल से रिहा हुआ था
Mon, 03 Oct 2022 06:52 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 03 Oct 2022 06:52 AM IST
सार
पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान शिव प्रसाद सिंह के रूप में हुई है जिसकी उम्र करीब 50 है। वहीं मृतक बेटे का नाम धीरेंद्र कुमार यादव और पत्नी का कुंती देवी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के कैमूर में एक शख्स हैवान बन गया, उसने अपनी बेटे को जान से मार दिया। वहीं सनकी व्यक्ति जब बेटे को मार रहा था तो उसकी पत्नी बचाने के लिए आई तो उसने हथियार से उसे काट डाला। मामला नक्सल प्रभावित अधौरा थाना क्षेत्र के बघौता गांव का है। यहां इस घटना के बाद ग्रामीणों में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान शिव प्रसाद सिंह के रूप में हुई है जिसकी उम्र करीब 50 है। वहीं मृतक बेटे का नाम धीरेंद्र कुमार यादव और पत्नी का कुंती देवी है। सनकी शिव प्रसाद पहले भी कई मामलों में लिप्त रहा है। वह कुछ दिन पहले ही हत्या के मामले में जमानत पर बाहर आया था।
विज्ञापन
शिव प्रसाद ने 2015 में अपने सहोदर भाई बलवंत उर्फ बुल्लू यादव की भी हत्या कर दी थी। इस मामले में वह काफी दिनों तक जेल में बंद था। स्थानीय लोगों की मानें तो आरोपी और उसकी पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था, लेकिन लड़ाई इतनी बढ़ गई कि बात यहां तक पहुंच गई और शिव प्रसाद ने अपनी पत्नी और बेटे की हत्या कर दी।
विज्ञापन