फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Major theft in the house of a retired bank employee

Bihar: सेवानिवृत्त बैंककर्मी के घर में बड़ी चोरी, आठ लाख की संपत्ति पर हाथ साफ; शादी में गया था पूरा परिवार

Mon, 08 Dec 2025 12:45 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 08 Dec 2025 12:45 PM IST
सार

Bihar: घटना रात के अंधेरे में तब हुई जब घर पूरी तरह बंद था। चोर चारदीवारी फांद कर अंदर घुसे और लोहे का ग्रिल और दरवाजे का ताला तोड़कर कमरे में प्रवेश कर गए।

विज्ञापन
Major theft in the house of a retired bank employee
सेवानिवृत्त बैंककर्मी के घर में बड़ी चोरी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र के पकड़ी चौक में स्थित सेवानिवृत्त बैंककर्मी सुशील कुमार के घर में चोरों ने देर रात बड़ी वारदात को अंजाम दिया। परिवार असम में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने करीब आठ लाख रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


घटना रात के अंधेरे में तब हुई जब घर पूरी तरह बंद था। चोर चारदीवारी फांद कर अंदर घुसे और लोहे का ग्रिल और दरवाजे का ताला तोड़कर कमरे में प्रवेश कर गए। इसके बाद उन्होंने गोदरेज, अलमारी तोड़कर उसमें रखे लगभग 35,000 रुपये नकद, चार सोने की चेन, तीन जोड़ी कान के सोने के सेट, चार सोने के सिक्के, सोने का हार, हीरे, सोने की अंगूठियां, चांदी के बर्तन, घड़ी और टैबलेट समेत कीमती सामान समेट लिए।
विज्ञापन


पढे़ं: कौन सी शराब पीने होगा फायदा? केंद्रीय मंत्री जीतन मांझी ने बता दिया; शराबबंदी पर क्या बोले पूर्व सीएम
विज्ञापन
विज्ञापन


अगली सुबह पड़ोसियों ने घर में टूटा-फूटा ताला देख पीड़ित परिवार को फोन कर घटना की जानकारी दी। परिजन के लौटने पर पुलिस को मामले की सूचना दी गई। जांच के दौरान घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में तीन चोरों की तस्वीरें कैद मिली हैं, जिनके आधार पर पुलिस उनकी पहचान करने में जुटी है। पीड़ित के अनुसार फुटेज में सभी चोरों का चेहरा स्पष्ट दिख रहा है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed