फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Jitan Ram Manjhi Statement On Bihar Liquor Ban Which Liquor is Beneficial

Bihar: कौन सी शराब पीने होगा फायदा? केंद्रीय मंत्री जीतन मांझी ने बता दिया; शराबबंदी पर क्या बोले पूर्व सीएम

Mon, 08 Dec 2025 12:33 PM IST
मगध ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी Published by: मगध ब्यूरो Updated Mon, 08 Dec 2025 12:33 PM IST
सार

Bihar News: गया जी में जीतन राम मांझी ने शराबबंदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज की जहरीली शराब से लोग मर रहे हैं, जबकि उनके पिता की महुआ-ईख की देसी शराब पीने से नुकसान नहीं होता था।

विज्ञापन
Jitan Ram Manjhi Statement On Bihar Liquor Ban Which Liquor is Beneficial
जीतन राम मांझी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया जी में आयोजित एक कार्यक्रम में भाषण के दौरान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बताया कि किस शराब को पीने से फायदा मिलता है। शराबबंदी का विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के पास उन्होंने तीसरी बार समीक्षा करने के लिए भेजा है। मांझी ने कहा कि उनके पिता ईख और महुआ का बनाते थे शराब। वह शराब पीने से फायदा होता है। पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए उन्होंने कहा कि हजारों हजार गैलन शराब वालों को पुलिस गट्टा लेकर छोड़ देते है और हमारे आदमी को फूंकवाकर जेल भेजते हैं।

विज्ञापन


बिहार सीएम नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि 20 साल तक नीतीश कुमार सीएम रहे। इसलिए उनका नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज हुआ है। यह सौभाग्य की बात है। जब हम 1980 में थे तो स्कूल का भवन नहीं था। सभी लोग पेड़ के नीचे पढ़ते थे। आज बिहार के सभी जगह स्कूल है।
विज्ञापन


पढे़ं: समस्तीपुर में जमीन विवाद ने लिया उग्र रूप, दंपती व दो बेटियां को बुरी तरह पीटा; FIR की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी स्कूल के शिक्षक नहीं पढ़ाते हैं। गरीब घर के लड़के लोग सरकारी स्कूल में पढ़ते है। अमीर घर के लोग तक 10 लाख, 20 लाख रुपए देकर प्राइवेट स्कूल में पढ़ाते है। मांझी ने कहा कि शिक्षक 60–70 हजार रुपये वेतन लेते हैं, फिर भी गरीब बच्चों को सही शिक्षा नहीं मिलती। अतरी विधानसभा क्षेत्र में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ही नहीं है। जिला शिक्षा पदाधिकारी व डीएम क्या कर रहे हैं?

मांझी ने अपनी राजनीतिक यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि वे 8 बार चुनाव जीत चुके हैं। 82 साल की उम्र में चुनाव लड़ा और अब 85 साल में लड़ेंगे या नहीं इसका फैसला समय आने पर करेंगे। दक्षिण बिहार में सुखाड़ और उत्तर बिहार में बाढ़ की स्थिति पर उन्होंने कहा कि सोन नदी से फल्गु नदी में पानी लाकर सिंचाई की बड़ी योजना बनाई थी। 700 करोड़ की परियोजना में 100 करोड़ जमा भी कर दिए गए थे, लेकिन सरकार बदलने से योजना रुक गई।

उन्होंने कहा कि गंगा से पानी लाकर गंगाजल दिया गया, जिसे लोग मरते समय पीते हैं। इससे सिंचाई नहीं होती। सोन नदी से पानी लाते तो पूरा इलाका हराभरा हो जाता। अंत में उन्होंने कहा कि वह भले पूजा-पाठ नहीं करते, लेकिन भगवान में विश्वास रखते हैं। किस्मत में नहीं होता तो एक भुइयां सीएम और केंद्रीय मंत्री कैसे बन जाता?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed