{"_id":"6aed4174d810af00410aa3dd","slug":"main-shooter-in-ramkumar-singh-murder-case-injured-in-encounter-patna-news-c-1-1-noi1565-4911841-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: रामकुमार सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पवन यादव को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: रामकुमार सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पवन यादव को दबोचा
Fri, 06 Nov 2026 12:23 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:23 PM IST
सार
बिहार के भोजपुर में कस्टम विभाग के सेवानिवृत्त असिस्टेंट कमिश्नर रामकुमार सिंह हत्याकांड में पुलिस ने कथित मुख्य शूटर पवन यादव को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, हथियार बरामदगी के दौरान आरोपी ने फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी।
विज्ञापन
जख्मी शूटर को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे पुलिस कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोजपुर में कस्टम विभाग के सेवानिवृत्त असिस्टेंट कमिश्नर रामकुमार सिंह हत्याकांड की जांच में पुलिस को एक और अहम कामयाबी मिली है। शुक्रवार सुबह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सारंगपुर मोड़ के पास पुलिस और हत्याकांड के कथित मुख्य शूटर के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पवन यादव के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अब हत्या में इस्तेमाल हथियार, अन्य आरोपियों की भूमिका और 14 कट्ठा जमीन के विवाद की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।
हथियार बरामदगी के दौरान हुई मुठभेड़
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा हाउसिंग निवासी 22 वर्षीय पवन यादव के रूप में हुई है। पुलिस टीम उसे हत्याकांड में इस्तेमाल किए गए हथियार की बरामदगी के लिए सारंगपुर मोड़ के पास ले गई थी। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें पवन के दाहिने पैर में गोली लग गई।
भोजपुर एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि घटना के दौरान पवन के साथ कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है। सूचना मिलने पर एसपी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों से जानकारी ली।
विज्ञापन
पिंटू की निशानदेही पर पुलिस पहुंची पवन तक
पुलिस के मुताबिक, हत्याकांड में पहले गिरफ्तार किए गए शूटर पिंटू कुमार की निशानदेही पर पवन यादव तक पहुंचा गया। पिंटू को मुख्य आरोपी चंदन सिंह का दोस्त बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, पिंटू का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। उस पर हत्या, हत्या के प्रयास और शराब से जुड़े मामलों समेत करीब 10 आपराधिक केस दर्ज होने की बात सामने आई है।
पुलिस ने बताया कि पिंटू वारदात के दिन हथियार लेकर घूम रहा था। उसकी गिरफ्तारी के बाद घर से एक देसी कट्टा और दो कारतूस भी बरामद किए गए थे। अब पवन की गिरफ्तारी के बाद पुलिस हत्या में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी और वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
14 कट्ठा जमीन का विवाद भी जांच के घेरे में
एसपी अवधेश दीक्षित के अनुसार, हत्या से पहले सभी आरोपियों ने एक साथ बैठकर वारदात की साजिश रची थी। पुलिस हत्याकांड के पीछे 14 कट्ठा जमीन के विवाद को भी अहम बिंदु मानकर जांच कर रही है। इस जमीन में हिस्सेदारी रखने वाले लोगों की पहचान की जा चुकी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या की साजिश में किसकी क्या भूमिका थी और वारदात को अंजाम देने के लिए किसने किसे जिम्मेदारी सौंपी थी।
गोलियों से की गई थी हत्या
गौरतलब है कि 15 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब छह बजे आरा के नवादा थाना क्षेत्र स्थित कनकपुरी मोहल्ले में जैन कॉलेज के पूर्वी गेट के पास अपराधियों ने रामकुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वह रोज की तरह सुबह टहलने निकले थे, तभी हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी थीं।
घटना के बाद मृतक की पत्नी के बयान पर नवादा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की जांच के लिए एसडीपीओ सदर-1 के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई। पुलिस इस मामले में मनोज कुमार सिंह उर्फ लक्की, चंदन सिंह, अभिषेक कुमार और टीपू समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसके बाद पिंटू और अब पवन यादव की गिरफ्तारी को पुलिस जांच की अहम कड़ी मान रही है।