फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Madhubani sarees shine in Khadi Mall of Patna-Muzaffarpur, discount up to 50 percent throughout June

Bihar News: पटना और मुजफ्फरपुर के खादी मॉल में मधुबनी साड़ियों का जलवा, जून भर 50 फीसदी तक की छूट का आकर्षण

Wed, 11 Jun 2025 09:19 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 11 Jun 2025 09:19 PM IST
सार

Patna News: ट्रांसपोर्ट नगर से खरीदारी के लिए आई सुशीला देवी बताती हैं कि यहां की मधुबनी साड़ियों की विविधता देखते ही बनती है। कीमतें वाजिब हैं और डिजाइन इतने सुंदर हैं कि एक बार देखने के बाद खरीदे बिना रहा नहीं जाता।

विज्ञापन
Madhubani sarees shine in Khadi Mall of Patna-Muzaffarpur, discount up to 50 percent throughout June
मधुबनी साड़ियां (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : AI Image- Freepik

विस्तार

पटना और मुजफ्फरपुर स्थित खादी मॉल में इन दिनों मधुबनी प्रिंट की साड़ियों और परिधानों की जबरदस्त मांग देखने को मिल रही है। पारंपरिक मधुबनी चित्रकला से सजी इन साड़ियों ने न केवल सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखा है, बल्कि आधुनिक डिजाइन और रंगों की विविधता के कारण ये आज की कामकाजी और फैशन-सचेत महिलाओं की पहली पसंद बन गई हैं। शादी-विवाह से लेकर ऑफिस और पारिवारिक समारोहों तक, ये साड़ियां हर अवसर के लिए उपयुक्त मानी जा रही हैं।

विज्ञापन

 
मधुबनी साड़ियों की कीमतें हर बजट में उपलब्ध
खादी मॉल में मधुबनी साड़ियों की कीमत 4,000 रुपये से शुरू होकर 45,000 रुपये तक जाती है, जिससे आम घर की गृहिणी से लेकर फैशन-प्रेमी युवतियां तक, हर वर्ग की महिलाएं अपने बजट और पसंद के अनुसार साड़ी खरीद पा रही हैं। डिजिटल प्रिंट के साथ-साथ हैंड प्रिंट साड़ियों की मांग भी काफी तेजी से बढ़ी है। मधुबनी की कला में रचा-बसा यह परिधान न सिर्फ फैशन का प्रतीक बन रहा है, बल्कि एक सांस्कृतिक जुड़ाव की भावना भी दे रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: केंद्र के विशेष पैकेज से बदल रही बिहार की तस्वीर, कौशल, कृषि, मत्स्य और भंडारण में दिखी नई रफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन

 
50 प्रतिशत तक की छूट से बढ़ी ग्राहकों की रुचि
खादी मॉल में एक जून से 30 जून तक 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है, जिसने ग्राहकों की भीड़ को और बढ़ा दिया है। ट्रांसपोर्ट नगर से खरीदारी के लिए आई सुशीला देवी बताती हैं कि यहां की मधुबनी साड़ियों की विविधता देखते ही बनती है। कीमतें वाजिब हैं और डिजाइन इतने सुंदर हैं कि एक बार देखने के बाद खरीदे बिना रहा नहीं जाता।

 
सिर्फ साड़ियां नहीं, सूट, दुपट्टे, बंडी और आम भी खींच रहे ग्राहकों को
मधुबनी साड़ियों के अलावा, खादी मॉल में मधुबनी प्रिंट वाले सिल्क, कॉटन और घीचा सूट, पारंपरिक दुपट्टे, रॉ सिल्क साड़ियां, गमछे और बिहार की प्रसिद्ध जर्दालु आम भी उपलब्ध हैं। पुरुषों के लिए भी सिल्क और कॉटन की बंडी, हाफ शर्ट और फुल शर्ट की कई आकर्षक वैरायटी यहां देखी जा सकती है।

यह भी पढ़ें- Bihar: ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाएगा नया अखाड़ा घाट पुल, बूढ़ी गंडक पर समानांतर फोर-लेन पुल 2027 तक तैयार होगा
 
ऑनलाइन भी उपलब्ध है सुविधा
पटना वासियों के साथ-साथ दूर-दराज के ग्राहक भी अब इन खादी उत्पादों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म www.biharkhadi.com से खरीद सकते हैं। इससे बिहार की पारंपरिक खादी और मधुबनी कला को एक नया बाजार और पहचान मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed