{"_id":"6623d35bfb92e677c804a138","slug":"ls-polls-cpi-ml-says-india-s-victory-is-certain-on-all-4-seats-in-first-phase-santosh-singh-indecent-remark-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"LS Polls: भाकपा माले ने कहा- प्रथम चरण में चारों सीट पर 'इंडिया' की जीत तय, एनडीए नेता की अभद्र टिप्पणी पर तंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LS Polls: भाकपा माले ने कहा- प्रथम चरण में चारों सीट पर 'इंडिया' की जीत तय, एनडीए नेता की अभद्र टिप्पणी पर तंज
Sat, 20 Apr 2024 08:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काराकाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काराकाट
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 20 Apr 2024 08:08 PM IST
सार
LS Polls 2024: एनडीए नेता संतोष कुमार सिंह द्वारा भाकपा माले पर दिए विवादित पर काराकाट से इंडिया समर्थित प्रत्याशी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जब उनके नेता नरेंद्र मोदी की भाषा ही बिगड़ गई है तो उनके नेता का क्या कहना, भाजपा फ्रस्ट्रेट हो गई है।
विज्ञापन
भाकपा माले नेता राजा राम सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाकपा माले नेता राजा राम सिंह ने बिहार में प्रथम चरण के तहत चार सीटों पर हुए लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत का दावा किया है। राजा राम सिंह काराकाट लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा माले प्रत्याशी हैं। उन्होंने कहा कि इस बार देश में लोकसभा चुनाव संविधान बचाओ, रोजगार और किसानों के कल्याण के मुद्दे पर लड़ा जा रहा है, जिसे लेकर इंडिया गठबंधन चुनावी मैदान में है। इसलिए देश की जनता अपना मन बना चुकी है और देश में सत्ता परिवर्तन लाते हुए इंडिया गठबंधन को देश की सत्ता सौंपने जा रही है।
विज्ञापन
वहीं, भाजपा नेता और बिहार सरकार के श्रम मंत्री संतोष कुमार सिंह द्वारा भाकपा माले पर दिए गए विवादित बयान पर राजा राम सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा भाजपा नेताओं की भाषा इसी तरह से खराब हो चुकी है। जब उनके नेता नरेंद्र मोदी का भाषण गलत हो गया है तो उनके नेताओं के बारे में क्या कहना। ये सही बात है कि देश में भाकपा माले ने गरीबों के हक के लिए बड़ी लड़ाइयां लड़ी हैं, जिससे भाजपा को एतराज है। इस लोकसभा चुनाव में हो रही अपनी हार से एनडीए गठबंधन के नेता फ्रस्ट्रेट हो गए हैं।
विज्ञापन
वहीं, भोजपुरी गायक से नेता बने पवन सिंह के काराकाट लोकसभा से चुनाव लड़ने पर राजाराम सिंह ने कहा कि संविधान में सभी को चुनाव लड़ने का अधिकार है। चुनाव में उपेंद्र कुशवाहा और पवन सिंह के आने से इंडिया गठबंधन को कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है।
विज्ञापन