फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Love affair: A girl was kidnapped in Patna, she had gone out with her mother when miscreants took her away

Bihar News: पटना में युवती का अपहरण, मां के साथ गई थी बाहर तभी उठा ले गए बदमाश; प्रेम प्रसंग की आशंका

Mon, 12 Aug 2024 08:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 12 Aug 2024 08:24 PM IST
सार

Love affair: फतुहा थाना अध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज ने बताया कि युवती को जबरन उठा ले जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस युवती की खोजबीन में पुलिस जुटी है। इस मामले में प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला आ रहा है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Love affair: A girl was kidnapped in Patna, she had gone out with her mother when miscreants took her away
पुलिस युवती की खोजबीन में जुट गई है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना जिला के फतुहा थानाक्षेत्र में मां के साथ शौच करने गई युवती को बदमाश ने उठा ले गए। इस घटना से परिवार वालों में डर का माहौल व्याप्त है। युवती के साथ अप्रिय घटना की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, रविवार की रात तकरीबन नौ बाजे मां के साथ एक युवती घर के पास कुछ दूरी पर शौच के लिए निकली। उसके बाद पहले से घात लगाए चार बदमाश युवती को जबरन कार में बैठा कर फरार हो गए। इसे लेकर युवती की मां रीना देवी ने फतुहा थाने में लिखित आवेदन दिया है, जिसके बाद से पुलिस लगातार युवती की खोजबीन में जुटी है।
विज्ञापन


जफराबाद निवासी युवती की मां ने अपनी बेटी को जबरन उठा ले जाने के मामले में चार लोगों के खिलाफ सोमवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस प्राथमिकी में एक बदमाश को नामजद किया गया है, वहीं तीन अज्ञात के खिलाफ थाने ने मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस मामले में फतुहा थाना अध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज ने बताया कि युवती को जबरन उठा ले जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस युवती की खोजबीन में पुलिस जुटी है। इस मामले में प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला आ रहा है। जानकारी मिली है कि युवती गांव के ही एक रिश्तेदार के साथ फरार हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed