फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Lord Jagannath Rath Yatra in Patna today; CM Samrat Choudhary to inaugurate the event; worship ISKCON

Rath Yatra: पटना में आज निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया शुभारंभ

Thu, 16 Jul 2026 07:55 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 16 Jul 2026 07:55 PM IST
सार

पटना में हर वर्ष की तरह इस बार भी रथयात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। भजन-कीर्तन और जयघोष के बीच निकलने वाली इस भव्य यात्रा में बड़ी संख्या में भक्त भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने पहुंचे हैं। 

विज्ञापन
Lord Jagannath Rath Yatra in Patna today; CM Samrat Choudhary to inaugurate the event; worship ISKCON
पटना में रथ यात्रा में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी स्थित इस्कॉन मंदिर से बुधवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गई। इसके लिए सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। मंदिर के प्रमुख पुजारी भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। भगवान को 108 प्रकार के व्यंजनों का महाभोग अर्पित किया जा रहा है। इसके बाद महा आरती हुई। रथयात्रा का शुभारंभ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रथ को खींचकर किया। उनके साथ उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी, खेल एवं उद्योग विभाग की मंत्री श्रेयसी सिंह समत कई नेता रथयात्रा में शामिल हुए। 

विज्ञापन


40 फीट ऊंचे हाईड्रोलिक रथ पर सवार थे भगवान जगन्नाथ
भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा इस भी 40 फीट ऊंचे हाईड्रोलिक रथ पर सवार थे। रथ यात्रा की रस्सी वहां मौजूद भक्त खींच रहे थे। लोग जय जगन्नाथ के नारे लगा रहे थे। रथयात्रा में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ पड़ी। रथयात्रा जिधर से गुजरी, उधर काफी साज-सज्जा किया गया था। सड़क पर आकर्षक रंगोली बनाई गई थी। सुबह से लेकर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी। मंदिर परिसर में अखंड भजन-कीर्तन का गायन किया जा रहा है। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। महाभोग की व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन





ठाकुरबाड़ी में जगन्नाथ भी पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी
मुख्यमंत्री इस्कॉन मंदिर से निकलकर गर्दनीबाग स्थित ठाकुरबाड़ी पहुंचकर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद द्वारा आयोजित भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भगवान श्री जगन्नाथ जी की आरती की, रथ यात्रा मार्ग में स्वयं झाडू लगाया तथा रथ की रस्सी खींचकर भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष श्री रणवीर नंदन ने मुख्यमंत्री को पुष्पमाला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंटकर उनका अभिनंदन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed