फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Cunning thief who had been committing thefts in Patna for 12 years arrested

बिहार: पटना में 12 साल से चोरी कर रहा था शातिर, पत्नी-बेटे और ज्वेलर्स के साथ गिरफ्तार

Thu, 29 Oct 2026 06:41 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 29 Oct 2026 06:41 AM IST
सार

पटना में 12 वर्षों से चोरी करने वाले शातिर दिनेश कुमार को पुलिस ने पत्नी, बेटे और चोरी के जेवर खरीदने वाले दुकानदार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 100 से अधिक घरों में चोरी स्वीकार की। भारी मात्रा में जेवर, नकदी और हथियार बरामद हुए।

 

विज्ञापन
Bihar: Cunning thief who had been committing thefts in Patna for 12 years arrested
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के शास्त्रीनगर थाने की पुलिस ने पिछले 12 वर्षों से राजधानी पटना के विभिन्न पॉश इलाकों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर चोर को उसकी पत्नी, बेटे और चोरी के जेवर खरीदने वाले आभूषण विक्रेता के साथ गिरफ्तार किया है। मध्य पुलिस अधीक्षक चंद्र प्रकाश ने बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में इस संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया। पकड़े गए मुख्य आरोपी की पहचान खुशरूपुर थाना क्षेत्र के चक हुसैन निवासी दिनेश कुमार उर्फ विजय कुमार उर्फ लंगड़ा के रूप में हुई है। कड़ी पूछताछ के दौरान आरोपी ने 100 से अधिक बंद और खुले घरों में चोरी करने का अपराध स्वीकार किया है।

विज्ञापन

पारिवारिक अपराध सिंडिकेट का पर्दाफाश

विज्ञापन

पुलिस की तफ्तीश में सामने आया कि चोरी के इस गोरखधंधे में दिनेश का पूरा परिवार सक्रिय रूप से शामिल था। दिनेश दिनदहाड़े अकेले ही सूने मकानों के ताले तोड़कर चंद मिनटों में सोने-चांदी के गहने और नकदी समेट लेता था। इसके बाद उसकी 43 वर्षीय पत्नी पूनम देवी चोरी के जेवर बाजार में बेचने का जिम्मा संभालती थी। वहीं उनका 20 वर्षीय बेटा आर्यन इशु चोरी के रुपये के लेनदेन और कमिशन का पूरा हिसाब-किताब रखता था। पुलिस ने तीनों को कंकड़बाग थाना क्षेत्र के 90 फीट रोड पर स्थित शिव शंकर प्रसाद के किराए के मकान से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री के आवास में भी चोरी

गिरफ्तार आरोपी दिनेश का पुराना और गंभीर आपराधिक इतिहास रहा है। उसने वर्ष 2014 में श्रीकृष्णापुरी थाना क्षेत्र के बोरिंग रोड स्थित केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के आवास में हुई चर्चित चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। उस समय पुलिस ने मंत्री के आवास पर तैनात दो कर्मचारियों और दिनेश को गिरफ्तार कर उनके पास से एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के गहने व नकदी बरामद की थी। पुलिस को अब तक पटना के 10 अलग-अलग थानों में आरोपी दिनेश के खिलाफ चोरी के मुकदमों की जानकारी मिली है।

भारी मात्रा में जेवर और हथियार बरामद
पुलिस ने आरोपियों के ठिकाने और कंकड़बाग लोहिया नगर स्थित 'ओम अलंकार' ज्वेलर्स की दुकान में छापेमारी कर 493 ग्राम सोना तथा 1,700 ग्राम चांदी के जेवर जब्त किए हैं। बरामद सामान में सोने का एक बिस्किट, चांदी के तीन बिस्किट, सिक्के, कटोरी, चार चूड़ियां, 28 बिछिया, नौ जोड़ी पायल और एक ब्रेसलेट शामिल हैं। चोरी के जेवर खरीदने वाले दुकान संचालक योगेश कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा 1.29 लाख रुपये नकद, एक देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, 41 ग्राम स्मैक और पांच मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। आरोपी चोरी की रकम का इस्तेमाल सैर-सपाटे, जुआ खेलने और मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री में करते थे। पुलिस अब इस परिवार द्वारा बनाई गई अवैध संपत्तियों का ब्योरा जुटाकर जब्ती की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed