{"_id":"6643749a98e807e04902b621","slug":"lok-sabha-polls-satta-ka-sangram-in-patliputra-tomorrow-leaders-will-be-questioned-on-people-s-issues-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: कल पाटलिपुत्र में सत्ता का संग्राम; मतदाताओं के मुद्दों-सवालों का जवाब देंगे माननीय नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election: कल पाटलिपुत्र में सत्ता का संग्राम; मतदाताओं के मुद्दों-सवालों का जवाब देंगे माननीय नेता
Tue, 14 May 2024 07:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाटलिपुत्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाटलिपुत्र
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 14 May 2024 07:57 PM IST
सार
Lok Sabha 2024: अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ कल बुधवार को बिहार के पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र में पहुंचेगा। जहां सुबह चाय पर चर्चा में आम मतदाता अपनी बात रखेंगे। इसके बाद दोपहर में युवाओं के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। वहीं, शाम को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सवाल-जवाब किए जाएंगे।
विज्ञापन
पाटलिपुत्र में सत्ता का संग्राम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव को लेकर अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' मतदाताओं का सियासी मूड जानने निकला है, जो कल 15 मई यानी बुधवार को बिहार के पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र में पहुंचेगा। इसमें हम आप तक लोकसभा क्षेत्र की असल तस्वीर सामने रखेंगे। यहां के मतदाताओं की उम्मीदें क्या हैं और प्रत्याशी किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। इसी के तहत सुबह चाय पर चर्चा की जाएगी। फिर दोपहर को मतदाताओं के मन की बात जानने की कोशिश की जाएगी। अंत में राजनीतिक दलों के नेताओं से सवाल-जवाब होंगे।
विज्ञापन
हर दिन जानेंगे नई लोकसभा सीट का मिजाज
चुनावी यात्रा के दौरान अमर उजाला का यह चुनावी रथ हर रोज नई लोकसभा सीट पर जाएगा। इस दौरान उस लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से चाय पर चर्चा होगी। अनौपचारिक बातचीत में जनता के मुद्दों, उनकी समस्याओं पर चर्चा होगी। हम युवाओं के बीच जाएंगे, जहां उनकी समस्याओं और उम्मीदों पर चर्चा करेंगे। नए भारत के नए मतदाताओं की सपनों की उड़ान को पंख कैसे लगेंगे, इस पर भी चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
लोकसभा सीट का नाम- पाटलिपुत्र (पटना)
तारीख- 15 मई
कब और कहां होंगे कार्यक्रम
1. सुबह आठ बजे
चाय पर चर्चा
स्थान: फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के शहीद भगत सिंह चौक के आसपास
2. सुबह दस बजे
युवाओं से चर्चा
स्थान: दानापुर अनुमंडल के सगुना मोड़ से आईपीएस मोड़ के आसपास
3. शाम पांच बजे
नेताओं से चर्चा
स्थान: खगौल थाना क्षेत्र के एएन शर्मा इंस्टीट्यूट के आसपास
इस विशेष कवरेज को आप यहां देख सकेंगे
सत्ता का संग्राम कार्यक्रम की विशेष कवरेज amarujala.com, अमर उजाला के यूट्यूब चैनल और फेसबुक चैनल पर आप 'सत्ता का संग्राम' से जुड़े कार्यक्रम लाइव देख सकेंगे।
विज्ञापन