फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Lok Sabha Elections 2024: Nitish Kumar's road show in his home district Nalanda, CM targets Lalu family

LS Polls: निश्चय रथ पर सवार होकर रोड शो के लिए निकले नीतीश, साधेंगे 7 विधानसभा; लालू परिवार को सुनाई खरी-खोटी

Mon, 27 May 2024 02:46 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 27 May 2024 02:46 PM IST
सार

Lok Sabha Elections 2024: सीएम नीतीश कुमार ने राजद प्रमुख लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि 2005 के पहले जिन लोगों का शासन था, उस शासन काल में कोई काम नहीं हो रहा था। शाम के वक्त डर से कोई घर के बाहर नहीं निकल पाता था। समाज में हिंदू-मुस्लिम का झगड़ा होता रहता था।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024: Nitish Kumar's road show in his home district Nalanda, CM targets Lalu family
नालंदा में सीएम नीतीश कुमार की चुनावी सभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार के पक्ष में हिलसा के योगीपुर रोड के पास चुनावी जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री निश्चय रथ पर सवार होकर जिले के अलग-अलग प्रखंडों में रोड शो के लिए निकल पड़े।

विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आप सभी लोग जानते ही हैं कि हम आपसे यही आग्रह करने आए हैं। फिर से हम लोगों के उम्मीदवार कौशलेंद्र कुमार को भारी मतों से जिताइए। आपसे यही अनुरोध करने आए हैं। मेरा संबंध आप लोगों से बहुत पुराना है। हर प्रकार से हर तरह से आपके लिए हम काम कर रहे हैं। 2005 से हम लोगों ने भाजपा के साथ मिलकर काम करना शुरू किया।
विज्ञापन


सीएम नीतीश कुमार ने राजद प्रमुख लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि 2005 के पहले जिन लोगों का शासन था, उस शासन काल में कोई काम नहीं हो रहा था। शाम के वक्त डर से कोई घर के बाहर नहीं निकल पाता था। समाज में हिंदू-मुस्लिम का झगड़ा होता रहता था। पढ़ाई का हाल भी बुरा था। स्वास्थ्य व्यवस्था भी बेहतर नहीं थी। न ही सड़क थी और बिजली भी नहीं थी। पहले सड़क का हाल-बेहाल था। उन्होंने कहा कि जब हम केंद्र में मंत्री हुआ करते थे, तब पैदल ही घूमा करते थे। इन सारी बातों को आप भूलिएगा नहीं। लेकिन 2005 के बाद जब हम लोगों को मौका मिला तो सभी कामों को हमने पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
‘हर क्षेत्र में हमने विकास विकास’
मुख्यमंत्री ने कहा कि लड़के-लड़कियों के लिए हम लोगों ने पोशाक योजना शुरू की। लड़कियों के लिए साइकिल योजना की शुरुआत की। बाद में लड़कों को भी दी गई। स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभी हम लोगों ने बेहतर काम किया। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की उपस्थिति करवाई, मुफ्त दवा और स्वास्थ्य जांच की सुविधा कराई। 2005 के पहले पूरे महीने में मुश्किल से 39 लोग ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचते थे। अब हर महीने 11 हजार लोग इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में हम लोगों ने इंटर पास करने पर लड़कियों को 25 हजार और स्नातक पास करने पर 50 हजार प्रोत्साहन राशि देने का काम किया। जब हम लोगों ने 2006 में पंचायत का चुनाव कराया उस वक्त हम लोगों ने नियम बनाया कि महिलाओं को 50% आरक्षण दिया, नगर निकाय चुनाव में भी हम लोगों ने 50% आरक्षण महिलाओं का देने का काम किया।
 
‘स्वयं सहायता समूह का किया विकास’
नीतीश कुमार ने कहा पहले स्वयं सहायता समूह का बुरा हाल था। इसके बाद हम लोगों ने वर्ल्ड बैंक से कर्ज लेकर स्वयं सहायता समूह का विकास किया और जब स्वयं सहायता समूह में महिलाएं आईं तो उसका नाम हम लोगों ने ‘जीविका’ देने का काम किया। हम लोगों ने महिलाओं को जीविका दीदी के नाम से संबोधन करने का काम किया। जब केंद्र हम लोगों के खिलाफ था, वह भी हमारे कामों को देखने आया था। केंद्र ने हमारे काम से प्रभावित होकर जीविका को पूरे देश में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का नाम आजीविका देने का काम किया। यानी बिहार की जीविका देश भर में आजीविका हो गई।
 

Lok Sabha Elections 2024: Nitish Kumar's road show in his home district Nalanda, CM targets Lalu family
रोड शो के लिए निश्चय रथ पर सवार होकर निकले सीएम नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

‘हिंदू-मुस्लिम का कराते थे झगड़ा’
जदयू प्रमुख नीतीश ने कहा कि यह लोग हिंदू-मुस्लिम का झगड़ा कराने का काम करते थे। सरकार में आने के बाद हम और बीजेपी ने मिलकर इसे खत्म करने का काम किया। मद्रास को सरकारी मान्यता हम लोगों ने दी। इसके बाद करीब आठ हजार से ज्यादा कब्रिस्तानों की घेराबंदी की, एक हजार कब्रिस्तानों को और घेरा जाना है। जो हम लोगों के खिलाफ है उसने एक काम भी मुसलमानों का नहीं किया था। वह अब यह कहता रहता है कि मुस्लिम उन लोगों के साथ है। हम मुस्लिम लोगों को कहना चाहते हैं कि उन लोगों ने कभी कोई काम दिया है क्या? इसलिए दाएं-बाय कहीं मत जाइए।
 
‘अब आजीवन बीजेपी के साथ रहकर करूंगा काम
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम 1995 से बीजेपी के साथ हैं। दो बार हम लोग उसके साथ गए, देखा कि यह लोग गड़बड़ करते हैं। इसके बाद फिर से इन लोगों को हटा दिया गया। फिर जब दोबारा गया तो फिर से इन लोगों ने गड़बड़ की, इसके बाद इन लोगों को फिर से हटा दिया गया। अब हम लोग जिंदगी भर बीजेपी के साथ रहेंगे और किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होने देंगे। हम ने ही जातीय आधारित गणना कराई है। सभी लोगों की आर्थिक स्थिति की गणना कराई। सभी जाति, धर्म और संप्रदाय के लोगों के 94 लाख परिवार निकले, जिनकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। अब हम लोगों ने यह तय किया है कि उनकी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए दो लाख की मदद करेंगे।
 
मुख्यमंत्री का रोड शो हिलसा बाजार से शुरू हो गया है। जो राम भवन, एकंगरसराय चौराहा, जगाय रतनपुरा, शेख अब्दुल्ला, इस्लामपुर, गुलजारबाग, विष्णुपुर, ढेकवाहा, कस्तूरीबीघा, बेन, परवलपुर, बिहार शरीफ, दीपनगर, सिलाव, पंडितपुर, राजगीर, गिरियक, पावापुरी मोड़, बिहार शरीफ, सोहसराय और वेना हरनौत होते हुए वापस पटना के लिए प्रस्थान करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed