फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Lok Sabha Chunav 2024: Satta Ka Sangram In Patna, Discussion With leaders, Patna Lok Sabha Seat

Satta Ka Sangram: पटना में NDA का दावा- युवाओं को कोई समस्या नहीं, विपक्ष का तंज- मोदी केवल मार्केटिंग में आगे

Tue, 14 May 2024 05:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 14 May 2024 05:48 PM IST
सार

Lok Sabha 2024: अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ मंगलवार को पटना लोकसभा क्षेत्र में पहुंचा। यहां अमर उजाला ने सुबह चाय पर चर्चा और दोपहर में युवाओं से चर्चा कर मतदाताओं के मुद्दों जाने। वहीं, अब नेताओं से चर्चा की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...।
 

विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2024: Satta Ka Sangram In Patna, Discussion With leaders, Patna Lok Sabha Seat
पटना में नेताओं से चर्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' मंगलवार को बिहार की राजधानी और लोकसभा क्षेत्र पटना पहुंचा। यहां सुबह चाय पर चर्चा में आम मतदाताओं के मुद्दे जाने गए। दोपहर में युवाओं से चर्चा में उनके मुद्दों पर बात की गई। वहीं, अब नेताओं से जनता के मुद्दों-समस्याओं पर चर्चा की जा रही है।

विज्ञापन


पटना के हिंदी साहित्य सम्मेलन परिसर में अमर उजाला से बात करते हुए एनडीए नेत्री प्रतिभा सिंह ने युवाओं की रोजगार और शिक्षा की समस्या को लेकर कहा कि पहले दिक्कतें थी, अब नहीं हैं। अभी मैं नहीं मान सकती। देखिए जिस तरह का बिहार हमें मिला था, 2005 से पहले का बिहार और आज का बिहार में बहुत अंतर है। मैं उन युवाओं की जिनकी जो समस्या है, जिन्होंने सवाल पूछा है आपसे, मैं उन्हें बताना चाहूंगी कि चूंकि उन्होंने 2005 के पहले वाले बिहार को देखा ही नहीं था। उन्हें नहीं पता कि पहले सत्र कैसे चलते थे। आज डिग्री मिलने में दो-ढाई साल का जो गैप बता रहे न, पहले तीन साल का गैप होता था। मैं युवाओं को आश्वस्त करना चाहती हूं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जिस तरीके से बिहार बदला है, वह बढ़ता ही चला जाएगा और बदल रहा है।
विज्ञापन


प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज डिग्री की बात करें तो जिस तरह से इन्फ्रास्ट्रक्चर बिहार में बहाल हुआ, जिस तरह से शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम हो रहा है और भी कई जगहों पर ऐसा ही है। युवा निश्चिंत रहें भाई, बिहार में नीतीश कुमार की सरकार है। उन्हें युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों की चिंता है। सरकार काम कर रही है और यहां तो सब व्यवस्थित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन




विपक्षी गठबंधन इंडिया के नेता सुमन मलिक ने कहा कि राजनीति करने का जो ढंग है या फिर हम परिचर्चा में शामिल होते हैं तो मेरा ये मानना है कि लोग कहते हैं जो हुआ है सो इन दस साल-15 साल (मोदी सरकार और नीतीश सरकार का कार्यकाल) में हुआ है, यह सरासर गलत है। देश की आजादी के बाद जितनी भी उपलब्धियां आज हैं, चाहे नरेंद्र मोदी जी ट्रेन, हवाई पट्टी, रेलवे स्टेशन का निजीकरण करें या टिकट काउंटर किसी को दे दें। यह सब किसका किया हुआ है? यह सब कुछ हमारी पूर्ववर्ती सरकारों (कांग्रेस तथा अन्य केंद्र की सरकारें) द्वारा उपलब्धियां हासिल की गईं थी, तब आप दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ये जो हवाई जहाज उड़ रहा हिंदुस्तान में ये नरेंद्र मोदी द्वारा किया हुआ नहीं है। ये रेल हमारी इतनी विकसित है, दुनिया के समानांतर हमारी रेल व्यवस्था है, ये बीजेपी द्वारा किया हुआ नहीं है। ये सब कुछ कांग्रेस की सरकार की देन है। हां, जो मार्केटिंग होती है न वह मार्केटिंग नरेंद्र मोदी और भाजपा बहुत बेहतर ढंग से कर लेते हैं। चूंकि हम काम करने वाले लोग थे, देश को जोड़ने वाले लोग थे, हम संविधान को बचाने वाले लोग थे तो हमने संविधान बचाने का काम किया, देश कैसे आगे बढ़े हम उसमें लगे रहे। हमने यह नहीं किया हमने ट्रेन चालू की तो फिर उसकी बाजारीकरण और व्यवसायीकरण कर रहे हैं। हम तो इसमें लगे थे कि स्वतंत्रता के बाद हमारा देश जहां खड़ा है उससे और आगे कैसे ले जाएं। लेकिन जबसे भाजपा की सरकार आई है, तबसे नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक ऐसे लोक लुभावन वातावरण बनाया जा रहा है कि लोग उसी में उलझकर रह गए हैं।   
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed