फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Lok Sabha 2024: CM Nitish held a road show in Nalanda in favor of NDA candidate Kaushalendra Kumar

Lok Sabha 2024: निश्चय रथ पर सवार हो नालंदा पहुंचे CM नीतीश, NDA प्रत्याशी के पक्ष में किया रोड शो

Fri, 12 Apr 2024 01:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 12 Apr 2024 01:14 PM IST
सार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नालंदा संसदीय क्षेत्र के 17 नंबर तालाब से रोड शो करते हुए डॉक्टर भीमराव अंबेडकर देवीसराय चौराहा पहुंचे। जहां उन्हें आम लोगों को संबोधित करना था। हालांकि वे संबोधन के बिना ही कारगिल चौक चोरा बगीचा तक रोड शो करते हुए नवादा की ओर प्रस्थान कर गए।

विज्ञापन
Lok Sabha 2024: CM Nitish held a road show in Nalanda in favor of NDA candidate Kaushalendra Kumar
एनडीए कार्यकर्ताओं और लोगों का अभिवादन करते सीएम नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद पहली बार चुनावी दौरे पर शुक्रवार को नालंदा पहुंचे। चुनावी रोड शो में नवादा जाने के दौरान उन्होंने बिहार शरीफ के अंबेडकर चौराहा स्थित देवीसराय में एनडीए प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार के पक्ष में कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया।

विज्ञापन

 
दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नालंदा संसदीय क्षेत्र के 17 नंबर तालाब से रोड शो करते हुए डॉक्टर भीमराव अंबेडकर देवीसराय चौराहा पहुंचे। जहां उन्हें आम लोगों को संबोधित करना था। हालांकि वे संबोधन के बिना ही कारगिल चौक चोरा बगीचा तक रोड शो करते हुए नवादा की ओर प्रस्थान कर गए।
विज्ञापन

 
ढोल-नगाड़े लिए जुटे रहे एनडीए कार्यकर्ता
सुबह से एनडीए के कार्यकर्ता देवीसराय चौक के पास जुटना शुरू हो गए थे। ढोल-नगाड़े और हाथों में फूल माला लिए कार्यकर्ताओं ने अपने नेता नीतीश कुमार का स्वागत किया। वहीं, एनडीए गठबंधन के जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। नीतीश कुमार निश्चय रथ पर सवार होकर देवीसराय चौक के पास पहुंचे जहां उन्होंने रथ की छत पर सवार होकर मौजूद कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया और नवादा की ओर प्रस्थान कर गए। इस दौरान उनके साथ मंत्री विजय चौधरी समेत अन्य मंत्री भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए
मुख्यमंत्री के आगमन और चुनावी जनसभा को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतेजाम रहे। पूरे रास्ते में जगह-जगह पुलिस के जवानों को लगाया गया था। वहीं, सभास्थल पर भी भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा और जिले के आलाधिकारी भी खुद इसकी मॉनिटरिंग करते दिखे।

Lok Sabha 2024: CM Nitish held a road show in Nalanda in favor of NDA candidate Kaushalendra Kumar
दीपांकर भट्टाचार्य (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

दीपांकर भट्टाचार्य भी आ चुके हैं नालंदा
लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद जिले में पहली बार बड़े स्तर के नेता चुनावी प्रचार को लेकर आ रहे हैं। इसके पूर्व भाकपा माले के दीपांकर भट्टाचार्य ने इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं को एक निजी सभागार में संबोधित किया था।
 
नालंदा में लोकसभा का चुनाव सातवें चरण यानी एक जून को होना है। चार जून को परिणाम सामने आएंगे। नालंदा में एनडीए प्रत्याशी के रूप में तीन बार से नालंदा के सांसद रहे कौशलेंद्र कुमार, जबकि इंडिया गठबंधन की ओर से पालीगंज के विधायक संदीप सौरभ मैदान में है। दोनों ही प्रत्याशी अपने-अपने स्तर से चुनावी जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed