फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   LJP said we are in Samudra Manthan process on its leaders joining JDU

पार्टी में टूट पर बोली लोजपा, जदयू को गद्दार मुबारक हों, हम समुद्र मंथन के दौर में

Thu, 18 Feb 2021 08:44 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 18 Feb 2021 08:44 PM IST
विज्ञापन
LJP said we are in Samudra Manthan process on its leaders joining JDU
चिराग पासवान - फोटो : पीटीआई (फाइल)

लोक जनशक्ति पार्टी को बिहार में आज तगड़ा झटका लगा है। पार्टी ने 208 नेता केशव सिंह की अगुवाई में जनता दल यूनाइटेड में शामिल हो गए। इस घटनाक्रम को को लेकर लोजपा ने कहा है कि जदयू को बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट के गद्दार मुबारक हों। हमारी पार्टी समुद्र मंथन के दौर में है और लोजपा से निकले लोग जदयू में चले गए हैं।

विज्ञापन


इसे पर लोजपा की ओर से जारी किए गए एक बयान में कहा गया, 'बीते बिहार विधानसभा चुनाव में लोजपा ने अकेले चुनाव लड़ने का निर्णय लिया और ये सभी कमजोर व गद्दार नेता भाग खड़े हुए। इन्होंने 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' से गद्दारी की और बीते चुनाव में जदयू उम्मीदवारों का साथ दिया। लेकिन, जनता ने जदयू को सबक सिखाया।'
विज्ञापन


गद्दारों के जाने से जदयू का जल्द खात्मा तय: लोजपा
लोजपा का कहना है कि इन गद्दार नेताओं के पार्टी छोड़ने से यह तय हो गया है कि जदयू अब खात्मे की ओर है। क्योंकि, ये लोग जहां भी जाते हैं वहां गद्दारी करते हैं। जदयू को गग्गार मुबारक हो। बयान में कहा गया कि 'लोजपा की कमान चिराग पासवान के मजबूत कंधों पर है। चिराग, बिहार और बिहारी फर्स्ट के लिए सत्ता नकारने वाले शेर हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


अहंकार में पार्टी को चला रहे हैं चिराग: केशव सिंह
उधर, लोजपा छोड़ जदयू में शामिल हुए केशव सिंह ने आरोप लगाया कि चिराग पासवान अहंकार में पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं। वह सांसद या विधायक किसी को महत्व नहीं देते हैं। सिंह ने आरोप लगाया कि चिराग पार्टी के किसी नेता के साथ विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श भी नहीं करते हैं। वह अकेले पार्टी चलाने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed